UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 7 दहीबड़ा

These Free PDF download of UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 7 दहीबड़ा are provide you with the latest version of UP Board solutions for Class 2. These Hindi Kalrav help you to complete your class work, revise all Questions and Answers and get higher marks in Class 2 exams.

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 7 दहीबड़ा

दहीबड़ा शब्दार्थ

मिल-जुलकर = एक साथ
मौज मनाना = खुशी मनाना

सारे चूहों ने ………………………………..…………… दहीबड़ा।

अर्थ – सब चूहों ने मिलकर एक बड़ा दहीबड़ा बनाया। इसके लिए सत्तर किलो दही मँगवाया। उसमें दहीबड़ा डाल दिया गया।

दिन भर रहा ………………………….…………… किया खड़ा।

अर्थ – वह दहीबड़ा दिन भर दही में ही पड़ा रहा और बहुत बड़े आकार का हो गया। सब चूहों ने मिलकर उसे दरवाजे पर खड़ा कर दिया।

रात और दिन ………………………..…………… जाते हैं।

अर्थ – अब रात-दिन सारे चूहे उस दहीबड़े को खाते रहते हैं। वे मौज मनाते हैं, गाना गाते हैं और घर को छोड़कर (खाने की तलाश में) और कहीं नहीं जाते।

दहीबड़ा  अभ्यास

प्रश्न १.
बताओ
(क) चूहों ने कितने किलो दही में दहीबड़ा डाला?
उत्तर:
चूहों ने सत्तर किलो दही में दहीबड़ा डाला।

(ख) चूहों को दहीबड़ा बनाने में कितना समय लगा होगा?
उत्तर:
चूहों को दहीबड़ा बनाने में पूरा दिन लगा होगा।

(ग) चूहों ने दहीबड़े को दरवाजे पर कैसे खड़ा किया होगा?
उत्तर:
सब चूहों ने मिलकर दहीबड़े को दरवाजे पर खड़ा किया होगा?

प्रश्न २.
दहीबड़ा बनाने में जो चीज न लगे उसे काट दो (काट कर)
उत्तर:
शक्कर (✗)
चावल (✗)
नमक उड़द गेहूँ (✗)
दाल
मिर्ची
दूध
धनिया (✗)
आलू (✗)

प्रश्न ३.
‘खाते हैं’ ‘जाते हैं’ की तरह तीन शब्द बनाओ (बनाकर)
उत्तर:
(1) लाते हैं
(2) पाते हैं
(3) गाते हैं

प्रश्न ४.
नीचे दिए गए शब्दों के उलटे अर्थ वाले (विलोम) शब्द लिखो
उत्तर:
दिन – रात
अन्दर – बाहर
बड़ा – छोटा
कम – ज्यादा

प्रश्न ५.
‘जाते-जाते’ में जाते शब्द दो बार आया है। इसी प्रकार तुम भी ऐसे शब्द समूह बनाओ जिनमें एक शब्द दो बार आया हो
उत्तर:
रोते – रोते
गाते – गाते
हँसते – हँसते
सुनते – सुनते।

प्रश्न ६.
सही उत्तर पर सही (✓) का निशान लगाओ (निशान लगाकर)
उत्तर:
दही मँगवाया – सत्तर (✓), अस्सी, नब्बे, सौ किलो
दहीबड़ा रखा जाता है – कटोरी (✓), गिलास, चम्मच, शीशी में

प्रश्न ७.
कविता को सही क्रम में लिखो (सही क्रम में लिखकर)
मिल – जुलकर ने चूहों सारे – सारे चूहों ने मिल-जुलकर
एक बड़ा बनाया दही – एक बनाया दहीबड़ा
दही मँगवाया किलो सत्तर – सत्तर किलो दही मँगवाया
दही छुड़वाया बड़ा फिर – फिर छुड़वाया दहीबड़ा

प्रश्न ८.
चूहे को दहीबड़े तक पहुँचाओ
नोट – विद्यार्थी चूहे को दहीबड़े तक स्वयं पहुँचाएँ।

error: Content is protected !!
Scroll to Top