UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 5 टपका का डर

These Free PDF download of UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 5 टपका का डर are provide you with the latest version of UP Board solutions for Class 2. These Hindi Kalrav help you to complete your class work, revise all Questions and Answers and get higher marks in Class 2 exams.

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 5 टपका का डर

टपका का डर शब्दार्थ

बरसात = वर्षा
बरसना = पानी गिरना
भीगना = गीला होना
परेशान = बेचैन
कूदते-फांदते = उछलते-उछलते
झुंझलाना = गुस्सा करना

टपका का डर पाठ का सार (सारांश)

बरसात में दादी माँ के छप्पर से पानी टपक रहा था। ओले भी पड़ रहे थे। बरसात से परेशान होकर एक बाघ कूदते-फाँदते दादी माँ के घर के पास पहुँचा। परेशान दादी माँ टप-टप सुनकर बोली कि उसे बाघ से उतना डर नहीं लगता, जितना ‘टपका’ से। बाघ ने ‘टपका’ को अपने से बड़ा जानवर समझा और वह घबराकर भाग गया।

टपका का डर अभ्यास

प्रश्न १.
इस पाठ में कौन से शब्द इन अक्षरों से बने हैं, लिखो। जैसे- ब से बस।
उत्तर:
ब – बाघ, बरसात, बरस, बेर, बराबर, बना, बोली, बड़ा, बस।
म – माँ, मार, मुझे, मुझसे, मगर।
प – पानी, पुराना, पड़ने, परेशान, पास, पहुँचा, पर, पैर।
ट – टपका, टपकने, टपक, टप-टप।

प्रश्न २.
उत्तर लिखो
(क) दादी माँ क्यों परेशान थीं?
उत्तर:
दादी माँ इसलिये परेशान थीं क्योंकि छप्पर से पानी टपक रहा था।

(ख) बाघ क्यों भाग गया?
उत्तर:
बाघ टपके को अपने से बड़ा जानवर समझ घबराकर भाग गया।

प्रश्न ३.
बताओ
(क) छप्पर टपकने पर कैसी आवाज होती है?
उत्तर:
छप्पर टपकने पर ‘टप-टप’ की आवाज होती है।

(ख) छप्पर कौन-कौन सी चीजों से बनता है?
उत्तर:
छप्पर बाँसों, रस्सियों, बीड या अरहर की टहनियों, धान के पुआल, सूखे गन्ने के फूस के पूलों आदि से बनता है।

(ग) बरसात के मौसम में क्या-क्या होता है?
उत्तर:
बरसात के मौसम में वर्षा होती है; धान के पौधों की रोपाई होती है; नदियों में बाढ़ आ जाती है; रास्तों में कीचड़ हो जाता है तथा कीड़ों-मकोड़ों का जोर हो जाता है।

(घ) ओले पड़ने पर तुम क्या करते हो?
उत्तर:
ओले पड़ने पर हम घर में बैठकर अपनी सुरक्षा करते हैं।

(ङ) तुम्हारे घर में चूल्हे पर क्या-क्या पकाया जाता है?
उत्तर:
हमारे घर में चूल्हे पर रोटी, दाल, चावल, सब्जी, विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन आदि पकाए जाते हैं।

(च) पिताजी की माँ को ‘दादी’ कहते हैं। तुम अपने पिता जी की माँ को क्या कहते हो?
उत्तर:
हम अपने पिता जी की माँ को ‘दादी जी’ कहते हैं।

प्रश्न ४.
जंगल में और क्या-क्या भीग रहा होगा? सूची बनाओ
उत्तर:
जंगल में भीगने वाली चीजें- पेड़-पौधे, घास (वनस्पति), वहाँ रहने वाले सभी जीव-जन्तु, कार्यरत व्यक्ति आदि।

प्रश्न ५.
इन्हें तुम कैसे करोगे? कक्षा में करके दिखाओ
कूदना, फाँदना, दबे पाँव चलना, डरना, लपकना, कीचड़ में चलना।
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न ६.
बाघ के मुँह का मुखौटा बनाकर पहनो व अभिनय करो।
नोट – विद्यार्थी मुखौटे बनाकर स्वयं पहनें व अभिनय करें।

कितना सीखा?

प्रश्न १.
कहानी आगे बढ़ाओ
उत्तर:
हसन फुटबाल खेल रहा था। उसने गेंद को ठोकर मारी। गेंद बदरी काका की छत की ओर उछली और टप्पा खाकर काका के घर में जा गिरी। काका घर में ही थे। काकी ने गेंद रखकर बच्चों को धमकाया, परन्तु काका ने गेंद वापस दे दी।

प्रश्न २.
अंग और उसके काम को मिलाओ (मिलाकर)
उत्तर:
कान से – गाना सुनते हैं
आँख से – चित्र देखते हैं
नाक से – फूल सूंघते हैं
त्वचा से – ठण्डक का अनुभव करते हैं
पैर से – चलते हैं
हाथों से – गेंद खेलते हैं
जीभ से – स्वाद लेते हैं
दाँतों से – खाना चबाते हैं

प्रश्न ३.
शब्द बनाओ (बनाकर)
उत्तर:
रेखा – खेल
घोड़ा – हाथी
सियार – बाघ
पर्वत – धरती

प्रश्न ४.
इन शब्दों में ‘ई’ की मात्रा लगाकर नए शब्द बनाओ (शब्द बनाकर)
उत्तर:
पीला – मीठा
पीली – मीठी
हरा – ठण्डा
हरी – ठण्डी

प्रश्न ५.
दिए गए उदाहरण की तरह खाली स्थानों में शब्द भरो (शब्द भरकर)
उत्तर:

खा खाऊँगा खाऊँगी खाएँगे
सो सोऊँगा सोऊँगी सोएँगे
रो रोऊँगा रोऊँगी रोएँगे
बो बोऊँगा बोऊँगी बोएँगे
धो धोऊँगा धोऊँगी धोएँगे

प्रश्न ६.
क्या-क्या होता
उत्तर:
खट्टा – नींबू
गोल – गेंद
मीठा – आम
सफ़ेद – ओला
पीला  – पपीता
ठण्डा – हिम (बर्फ)
गरम – चाय
चौकोर – किताब

प्रश्न ७.
पढ़ो और समझो
नोट – विद्यार्थी स्वयं पढ़ें एवं समझें।

प्रश्न ८.
बताओ- बाघ दादी की बात सुनकर क्यों भाग गया?
उत्तर:
बाघ दादी की बात सुनकर घबरा गया। उसने समझा कि टपका उससे भी बड़ा जानवर है; इसलिए वह डरकर भाग गया।

error: Content is protected !!
Scroll to Top