UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 10 नन्हा चाँद

These Free PDF download of UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 10 नन्हा चाँद are provide you with the latest version of UP Board solutions for Class 2. These Hindi Kalrav help you to complete your class work, revise all Questions and Answers and get higher marks in Class 2 exams.

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 10 नन्हा चाँद

नन्हा चाँद शब्दार्थ

आकाश = आसमान
चाँद = चन्द्रमा
धरती = पृथ्वी
रोशनी = प्रकाश, चमक, जगमग
कूदना = उछलना

नन्हा चाँद पाठ का सार (सारांश)

गर्मियों की रात में साबिर और सना ने अपने अब्बू और अम्मी के साथ पूरे चाँद को चमकते देखा। साबिर के पूछने पर सना ने बताया कि चाँद पर जीवन नहीं है क्योंकि वहाँ पानी व हवा नहीं है। चाँद पृथ्वी के चक्कर लगाता है। चाँद को सूरज से प्रकाश मिलता है। सूरज एक तारा है। तारों की अपनी रोशनी होती है। कुछ तारे सूरज से भी बड़े हैं। दूर होने के कारण वे छोटे दिखाई देते हैं।

धरती से कुछ लोग रॉकेट में बैठकर चाँद पर गए। वे वहाँ से मिट्टी और चट्टानों के नमूने लाए।

नन्हा चाँद अभ्यास

प्रश्न १.
रात में जब चाँद निकले, तो उसे ध्यान से देखो । अपनी किताब में चिह्न लगाओ, किस चित्र जैसा दिखाई देता है (चित्र पाठ्यपुस्तक से देखकर)
नोट – विद्यार्थी चाँद स्वयं देखें और चिह्न लगाएँ।

प्रश्न २.
लिखो
(क) चाँद पर कोई क्यों नहीं रहता है?
उत्तर:
चाँद पर न तो पानी है और न ही हवा है इस कारण वहाँ कोई नहीं रहता है।

(ख) हमारी धरती और चाँद को प्रकाश कहाँ से मिलता है?
उत्तर:
हमारी धरती और चाँद को प्रकाश सूरज से मिलता है।

प्रश्न ३.
जानो और बताओ
(क) शाम को जब सूरज छिपने लगता है, तो चिड़ियाँ क्या करती हैं? लोग क्या करते हैं?
उत्तर:
चिड़ियाँ अपने घोंसलों में पहुँच जाती हैं और लोग भी घर लौट जाते हैं।

(ख) यदि सूरज निकलना बन्द हो जाए तो क्या होगा?
उत्तर:
यदि सूरज निकलना बन्द हो जाए, तो संसार में अन्धकार छा जाएगा और जीवन समाप्त हो जाएगा।

प्रश्न ४.
बोलकर लिखो
नोट – विद्यार्थी दिए गए शब्दों को स्वयं बोलें एवं लिखें।

नोट – प्रश्न ५ और ६ के उत्तर विद्यार्थी स्वयं करें।

error: Content is protected !!
Scroll to Top