UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi गद्य-साहित्य विकास मिश्रित बहुविकल्पीय प्रश्न

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi गद्य-साहित्य विकास मिश्रित बहुविकल्पीय प्रश्न are part of UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi गद्य-साहित्य विकास मिश्रित बहुविकल्पीय प्रश्न.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 11
Subject Samanya Hindi
Chapter Chapter 4
Chapter Name गद्य-साहित्य विकास मिश्रित बहुविकल्पीय प्रश्न
Number of Questions 69
Category UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi गद्य-साहित्य विकास मिश्रित बहुविकल्पीय प्रश्न

उचित विकल्प का चयन कीजिए

प्रश्न 1.
‘साहित्यालोचन’ और ‘हिन्दी साहित्य निर्माता’ इनकी प्रमुख रचनाएँ हैं
(क) जयशंकर प्रसाद
(ख) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(घ) श्यामसुन्दर दास
उत्तर:
(घ) श्यामसुन्दर दास

प्रश्न 2.
‘काशी नागरी प्रचारिणी सभा’ की स्थापना में इनका सराहनीय योगदान रहा है
या
‘काशी नागरी प्रचारिणी सभा’ की स्थापना किसने की ?
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ख) जयशंकर प्रसाद
(ग) श्यामसुन्दर दास
(घ) डॉ० सम्पूर्णानन्द
उत्तर:
(ग) श्यामसुन्दर दास

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन द्विवेदीयुगीन गद्य लेखक/लेखिका हैं ?
(क) महादेवी वर्मा
(ख) श्यामसुन्दर दास
(ग) यशपाल
(घ) भगवतीचरण वर्मा
उत्तर:
(ख) श्यामसुन्दर दास

प्रश्न 4.
‘रूपक रहस्य’ के लेखक कौन हैं ? यह किस विधा की रचना है ?
(क) वियोगी हरि-नाटक
(ख) रामचन्द्र शुक्ल-निबन्ध
(ग) श्यामसुन्दर दास-आलोचना
(घ) प्रतापनारायण मिश्र-निबन्ध
उत्तर:
(ग) श्यामसुन्दर दास-आलोचना

प्रश्न 5.
श्यामसुन्दर दास द्वारा किस पत्रिका का सम्पादन किया गया ?
(क) हिन्दी प्रदीप
(ख) माधुरी
(ग) इन्दु
(घ) नागरी प्रचारिणी पत्रिका
उत्तर:
(घ) नागरी प्रचारिणी पत्रिका

प्रश्न 6.
‘नासिकेतोपाख्यान’शीर्षक से श्यामसुन्दर दास के अतिरिक्त किस लेखक ने गद्य-रचना की है?
(क) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ख) सदल मिश्र
(ग) रामचन्द्र शुक्ल
(घ) महावीरप्रसाद द्विवेदी
उत्तर:
(ख) सदल मिश्र

प्रश्न 7.
श्यामसुन्दर दास का जन्म-काल है-..
(क) सन् 1875 ई०
(ख) सन् 1884 ई०
(ग) सन् 1892 ई०
(घ) सन् 1907 ई०
उत्तर:
(क) सन् 1875 ई०

प्रश्न 8.
मुंशी प्रेमचन्द का जन्म-काल है
(क) 1870 ई
(ख) 1875 ई०
(ग) 1880 ई०
(घ) 1879 ई०
उत्तर:
(ग) 1880 ई०

प्रश्न 9.
सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन का जन्म-काल है
(क) 1892 ई०
(ख) 1907 ई०
(ग) 1911 ई०
(घ) 1920 ई०
उत्तर:
(ग) 1911 ई०

प्रश्न 10.
इनके द्वारा ‘भारत कला भवन’ नाम के एक विशाल संग्रहालय की स्थापना की गयी
(क) रामचन्द्र शुक्ल
(ख) श्यामसुन्दर दास
(ग) डॉ० सम्पूर्णानन्द
(घ) राय कृष्णदास
उत्तर:
(घ) राय कृष्णदास

प्रश्न 11.
इन्होंने हिन्दी में गद्यगीत विधा का प्रवर्तन किया
(क) हरिशंकर परसाई
(ख) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ग) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(घ) राय कृष्णदास
उत्तर:
(घ) राय कृष्णदास

प्रश्न 12.
‘भारत की चित्रकला’ तथा ‘ भारतीय मूर्तिकला’ इनके प्रामाणिक ग्रन्थ हैं
(क) डॉ० सम्पूर्णानन्द
(ख) राहुल सांकृत्यायन
(ग) महादेवी वर्मा
(घ) राय कृष्णदास
उत्तर:
(घ) राय कृष्णदास

प्रश्न 13.
‘साधना’ नामक गद्यगीतों के संग्रह के रचयिता कौन हैं ?
(क) वृन्दावनलाल वर्मा
(ख) मोहन राकेश
(ग) राय कृष्णदास
(घ) विनय मोहन शर्मा
उत्तर:
(ग) राय कृष्णदास

प्रश्न 14.
राय कृष्णदास का लेखन-युग है
(क) भारतेन्दु युग
(ख) द्विवेदी युग
(ग) छायावाद युग
(घ) छायावादोत्तर युग
उत्तर:
(ग) छायावाद युग

प्रश्न 15.
प्रेमचन्दोत्तर युग के श्रेष्ठ कथाकार के रूप में जाने जाते हैं
(क) सरदार पूर्णसिंह
(ख) वासुदेवशरण अग्रवाल
(ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(घ) जैनेन्द्र कुमार
उत्तर:
(घ) जैनेन्द्र कुमार

प्रश्न 16.
जैनेन्द्र कुमार की कौन-सी रचना उपन्यास नहीं है ?
(क) कल्याणी
(ख) जयवर्धन
(ग) मुक्तिबोध
(घ) वातायन
उत्तर:
(घ) वातायन

प्रश्न 17.
निम्नलिखित रचनाओं में से कौन-सी रचना नाटक है?
(क) मजदूरी और प्रेम
(ख) रस-मीमांसा
(ग) पाप और प्रकाश
(घ) भारत की एकता
उत्तर:
(ग) पाप और प्रकाश

प्रश्न 18.
जैनेन्द्र कुमार द्वारा रचित निबन्ध-संग्रह है
(क) पृथिवी-पुत्र और वाग्धारा
(ख) पूर्वोदय और प्रस्तुत प्रश्न
(ग) कुली
(घ) पथ के साथी
उत्तर:
(ख) पूर्वोदय और प्रस्तुत प्रश्न

प्रश्न 19.
‘त्यागपत्र’ किस लेखक की उपन्यास-विधा की रचना है ?
(क) प्रेमचन्द
(ख) यशपाल
(ग) जैनेन्द्र कुमार
(घ) मोहन राकेश
उत्तर:
(ग) जैनेन्द्र कुमार

प्रश्न 20.
‘साहित्य का श्रेय और प्रेय’ किस विधा की रचना है ?
(क) कहानी
(ख) आलोचना
(ग) निबन्ध
(घ) संस्मरण
उत्तर:
(ग) निबन्ध

प्रश्न 21.
‘अज्ञेय’ का वास्तविक नाम (पूरा नाम) है
(क) रामवृक्ष बेनीपुरी
(ख) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ग) कन्हैयालाल मिश्र
(घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन
उत्तर:
(घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन

प्रश्न 22.
‘विशाल भारत’, ‘सैनिक’, ‘प्रतीक’, ‘वाक्’ तथा ‘दिनमान’ पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन किया—
(क) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी ने
(ख) कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ ने
(ग) रामवृक्ष बेनीपुरी ने
(घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ ने
उत्तर:
(घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ ने

प्रश्न 23.
‘उत्तर प्रियदर्शी’ नाटक के लेखक हैं
(क) मोहन राकेश
(ख) कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’
(ग) रामवृक्ष बेनीपुरी
(घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
उत्तर:
(घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

प्रश्न 24.
‘अरे यायावर रहेगा याद’ किस विधा की रचना है ?
(क) उपन्यास
(ख) नाटक
(ग) कहानी
(घ) यात्रा-साहित्य
उत्तर:
(घ) यात्रा-साहित्य

प्रश्न 25.
अज्ञेय जी द्वारा रचित निम्नलिखित में से कौन-सी रचना निबन्ध-विधा की रचना नहीं है ?
(क) विपथगा
(ख) आत्मनेपद
(ग) त्रिशंकु
(घ) लिखि कागद कोरे
उत्तर:
(घ) लिखि कागद कोरे

प्रश्न 26.
इन्होंने भाषा सम्बन्धी विविध प्रयोग किये और शैली के क्षेत्र में भी नये प्रतिमान स्थापित किये
(क) स० .ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
(ख) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(ग) डॉ० सम्पूर्णानन्द
(घ) श्रीराम शर्मा
उत्तर:
(क) स० .ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

प्रश्न 27.
अज्ञेय जी को ज्ञानपीठ पुरस्कार से किस रचना के लिए सम्मानित किया गया था ?
(क) जयदल
(ख) कितनी नावों में कितनी बार
(ग) एक बूंद सहसा उछली
(घ) अरी ओ करुणा प्रभामय
उत्तर:
(ख) कितनी नावों में कितनी बार

प्रश्न 28.
‘सन्नाटा’ के रचनाकार हैं
(क) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(ख) राय कृष्णदास
(ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(घ) स० ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय
उत्तर:
(घ) स० ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय

प्रश्न 29.
‘हरिऔध’ का पूरा नाम क्या है ?
(क) मैथिलीशरण गुप्त
(ख) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ग) अयोध्यासिंह उपाध्याय
(घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन
उत्तर:
(ग) अयोध्यासिंह उपाध्याय

प्रश्न 30.
‘कामायनी’ की रचना-विधा क्या है ?
(क) खण्डकाव्य
(ख) नाटिका
(ग) उपन्यास
(घ) महाकाव्य
उत्तर:
(घ) महाकाव्य

प्रश्न 31.
‘भाषा योग-वाशिष्ठ’ के रचयिता हैं
(क) रामप्रसाद निरंजनी
(ख) सदासुख मुंशीलाल ‘नियाज’
(ग) सदल मिश्र
(घ) इंशा अल्ला खाँ
उत्तर:
(क) रामप्रसाद निरंजनी

प्रश्न 32.
डॉ० रघुवीर सिंह का लेखन-युग है
(क) छायावाद युग
(ख) द्विवेदी युग
(ग) भारतेन्दु युग
(घ) छायावादोत्तर युग
उत्तर:
(ख) द्विवेदी युग

प्रश्न 33.
द्विवेदी युग का ख्याति प्राप्त तिलिस्मी उपन्यास है
(क) आत्मदाह
(ख) गबन
(ग) नूतन ब्रह्मचारी
(घ) चन्द्रकान्ता सन्तति
उत्तर:
(घ) चन्द्रकान्ता सन्तति

प्रश्न 34.
‘भारतेन्दु युग’ की कालावधि मानी जाती है।
(क) 1900 से 1922 ई०
(ख) 1919 से 1938 ई०
(ग) 1868 से 1900 ई०
(घ) 1868 ई० तक।
उत्तर:
(ग) 1868 से 1900 ई०

प्रश्न 35.
‘द्विवेदी युग’ की कालावधि मानी जाती है
(क) 1900 से 1922 ई०
(ख) 1919 से 1938 ई०
(ग) 1868 से 1900 ई०
(घ) 1938 ई० से अब तक
उत्तर:
(क) 1900 से 1922 ई०

प्रश्न 36.
तितली’ उपन्यास के रचनाकार हैं
(क) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ख) प्रेमचन्द
(ग) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(घ) जयशंकर प्रसाद
उत्तर:
(घ) जयशंकर प्रसाद

प्रश्न 37.
‘शुक्ल युग’ ( छायावाद युग) की कालावधि मानी जाती है,
(क) 1900 से 1922 ई०
(ख) 1919 से 1938 ई०
(ग) 1938 से 1947 ई०
(घ) 1947 ई० से अब तक
उत्तर:
(ख) 1919 से 1938 ई०

प्रश्न 38.
‘शुक्लोत्तर युग’ ( छायावादोत्तर युग) की कालावधि मानी जाती है
(क) 1900 से 1922 ई०
(ख) 1919 से 1938 ई०
(ग) 1938 से 1947 ई०
(घ) 1947 ई० से अब तक
उत्तर:
(ग) 1938 से 1947 ई०

प्रश्न 39.
‘द्विवेदी युग’ और ‘छायावादी युग’ दोनों युगों में लेखन-कार्य करने वाले लेखक-द्वय हैं
(क) महावीरप्रसाद द्विवेदी व गुलाबराय
(ख) प्रतापनारायण मिश्र व प्रेमचन्द
(ग) गुलाबराय व जयशंकर प्रसाद
(घ) जयशंकर प्रसाद व जैनेन्द्र कुमार
उत्तर:
(ग) गुलाबराय व जयशंकर प्रसाद

प्रश्न 40.
‘छायावाद युग’ और ‘छायावादोत्तर युग’ दोनों युगों में अपनी रचनाधर्मिता से हिन्दी साहित्य में विशेष योगदान करने वाले लेखक हैं
(क) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ख) स० ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय
(ग) जयशंकर प्रसाद
(घ) डॉ० नगेन्द्र
उत्तर:
(क) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 41.
किस युग की रचनाएँ मार्क्सवाद से सर्वाधिक प्रभावित हुई हैं ?
(क) छायावादी युग
(ख) छायावादोत्तर युग
(ग) शुक्ल युग
(घ) द्विवेदी युग
उत्तर:
(ख) छायावादोत्तर युग

प्रश्न 42.
गद्य की विधा जो नहीं है
(क) निबन्ध
(ख) आलोचना
(ग) उपन्यास
(घ) गद्यकाव्य
उत्तर:
(घ) गद्यकाव्य

प्रश्न 43.
हिन्दी की गद्य और पद्य विधाओं में समान रूप से लिखने वाले विद्वान् हैं
(क) मैथिलीशरण गुप्त
(ख) विष्णु प्रभाकर
(ग) जयशंकर प्रसाद
(घ) तीनों में से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) जयशंकर प्रसाद

प्रश्न 44.
छायावादी युग के लेखक कौन नहीं हैं ?
(क) वियोगी हेरि
(ख) भगवतीचरण वर्मा
(ग) नन्ददुलारे वाजपेयी
(घ) डॉ० रघुवीर सिंह
उत्तर:
(ख) भगवतीचरण वर्मा

प्रश्न 45.
निम्नलिखित में से कौन-सा साहित्यकार छायावादी नहीं है ?
(क) जयशंकर प्रसाद
(ख) रामधारी सिंह दिनकर
(ग) सुमित्रानन्दन पन्त
(घ) महादेवी वर्मा
उत्तर:
(ख) रामधारी सिंह दिनकर

प्रश्न 46.
संस्कृति के चार अध्याय’ किस युग की रचना है ?
(क) भारतेन्दु युग
(ख) द्विवेदी युग
(ग) छायावादोत्तर युग
(घ) छायावाद युग
उत्तर:
(ग) छायावादोत्तर युग

प्रश्न 47.
हमीर हठ’ किस प्रकार की रचना है ?
(क) निबन्ध
(ख) कथा-साहित्य
(ग) आलोचना
(घ) इतिहास
उत्तर:
(घ) इतिहास

प्रश्न 48.
‘खड़ी बोली’ गद्य के विकास का प्रारम्भिक युग कौन-सा है ?
(क) द्विवेदी युग
(ख) छायावाद युग
(ग) भारतेन्दु युग
(घ) छायावादोत्तर युग
उत्तर:
(ग) भारतेन्दु युग

प्रश्न 49.
निम्नलिखित में से किस निबन्धकार को ललित निबन्धकार माना जाता है ?
(क) कुबेरनाथ राय
(ख) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(ग) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
(घ) सरदार पूर्णसिंह
उत्तर:
(क) कुबेरनाथ राय

प्रश्न 50.
निम्नलिखित में असत्य कथन है
(क) गद्य व्याकरण सम्मत वाक्यबद्ध रचना है।
(ख) गद्य प्रधानतया विचार, तर्क चिन्तन एवं विश्लेषण प्रधान होता है।
(ग) गद्य में लय, यति एवं गति आदि को महत्त्व होता है।
(घ) आज का युग गद्य प्रधान है
उत्तर:
(ग) गद्य में लय, यति एवं गति आदि को महत्त्व होता है।

प्रश्न 51.
कौन-सा युग हिन्दी गद्य के उत्कर्ष का सूर्योदय-काल था ?
(क) भारतेन्दु युग
(ख) द्विवेदी युग
(ग) छायावाद युग
(घ) छायावादोत्तर युग
उत्तर:
(ख) द्विवेदी युग

प्रश्न 52.
छायावादोत्तर युग के लेखक नहीं
(क) भीष्म साहनी
(ख) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
(ग) वासुदेवशरण अग्रवाल
(घ) बालकृष्ण भट्ट
उत्तर:
(घ) बालकृष्ण भट्ट

प्रश्न 53.
‘द्विवेदी पत्रावली’ के संकलनकर्ता हैं
(क) बैजनाथ सिंह
(ख) बनारसी दास चतुर्वेदी
(ग) पद्मसिंह शर्मा
(घ) वियोगी हरि
उत्तर:
(क) बैजनाथ सिंह

प्रश्न 54.
हिन्दी साहित्य के आधुनिक काले को गद्य काल की संज्ञा किसने दी ?
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ख) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(ग) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(घ) बाबू श्यामसुन्दर दास
उत्तर:
(ग) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

प्रश्न 55.
‘बड़ों के प्रेरणादायक पत्र’ पत्र संकलन किसने प्रकाशित कराया ?
(क) बैजनाथ सिंह
(ख) बनारसीदास चतुर्वेदी
(ग) वियोगी हरि
(घ) हरिवंशराय बच्चन
उत्तर:
(ग) वियोगी हरि

प्रश्न 56.
‘नूतन ब्रह्मचारी’ किस विधा की रचना है ?
(क) नाटक
(ख) उपन्यास
(ग) जीवनी
(घ) आलोचना
उत्तर:
(ख) उपन्यास

प्रश्न 57.
‘हिन्दी प्रगतिशील लेखक संघ’ का प्रथम अधिवेशन हुआया प्रेमचन्द की अध्यक्षता में प्रगतिशील लेखक संघ’ का अधिवेशन हुआ
(क) सन् 1932 में
(ख) सन् 1936 में
(ग) सन् 1938 में
(घ) सन् 1940 में
उत्तर:
(क) सन् 1932 में

प्रश्न 58.
प्रारम्भिक गद्य लेखकों में दो राजाओं में से एक हैं
(क) सदासुख लाल
(ख) सदल मिश्र
(ग) शिवप्रसाद सितारेहिन्द
(घ) लल्लूलाल
उत्तर:
(ग) शिवप्रसाद सितारेहिन्द

प्रश्न 59.
‘दि मैड मैन’ का ‘पगला’ नाम से हिन्दी में अनुवाद किया है–
(क) वासुदेवशरण अग्रवाल ने
(ख) रायकृष्ण दास ने
(ग) डॉ० सम्पूर्णानन्द ने
(घ) जी० सुन्दर रेड्डी ने
उत्तर:
(ख) रायकृष्ण दास ने

प्रश्न 60.
निम्नलिखित में से सदल मिश्र की रचना है–
(क) सनी केतकी की कहानी
(ख) नासिकेतोपाख्यान
(ग) राजा भोज का सपना
(घ) सत्यार्थ प्रकाश
उत्तर:
(ख) नासिकेतोपाख्यान

प्रश्न 61.
कौन-सी रचना धर्मवीर भारती की है ?
(क) अफ्मिा
(ख) अपरा
(ग) अन्धा-युग
(घ) अर्चना
उत्तर:
(ग) अन्धा-युग

प्रश्न 62.
‘भारत-भारती’ की रचना-विधा है
(क) कहानी
(ख) उपन्यास
(ग) नाटक
(घ) काव्य
उत्तर:
(घ) काव्य

प्रश्न 63.
निम्नलिखित में असत्य कथन है
(क) हजारीप्रसाद द्विवेदी निबन्धकार एवं उपन्यासकार हैं।
(ख) महावीरप्रसाद द्विवेदी ‘सरस्वती’ पत्रिका के सम्पादक थे।
(ग) रामचन्द्र शुक्ल ‘हिन्दी साहित्य का इतिहास’ ग्रन्थ के लेखक हैं।
(घ) प्रतापनारायण मिश्र ‘हिन्दी प्रदीप’ के सम्पादक थे।
उत्तर:
(घ) प्रतापनारायण मिश्र ‘हिन्दी प्रदीप’ के सम्पादक थे।

प्रश्न 64.
‘खड़ी बोली गद्य’ की प्रथम रचना है
(क) कविवचन सुधा
(ख) गोरा बादल की कथा
(ग) कामायनी
(घ) चिदम्बरा
उत्तर:
(ख) गोरा बादल की कथा

प्रश्न 65.
‘त्यागपत्र’ विधा की दृष्टि से रचना है
(क) कहानी
(ख) निबन्ध
(ग) उपन्यास
(घ) नाटक
उत्तर:
(ग) उपन्यास

प्रश्न 66.
‘अतिचार’ रचना के सम्पादक हैं
(क) बालमुकुन्द गुप्त
(ख) मुनि जिनविजय
(ग) किशोरीलाल गोस्वामी
(घ) नाभादास
उत्तर:
(ख) मुनि जिनविजय

प्रश्न 67.
श्रृंगार-रस-मंडन’ के रचनाकार हैं
(क) नाभादास
(ख) चतुर्भुज दास
(ग) बिट्ठलनाथ
(घ) ज्योतिरीश्वर ठाकुर
उत्तर:
(ग) बिट्ठलनाथ

प्रश्न 68.
‘राधाकृष्णदास’ लेखक थे–
(क) भारतेन्दु युग के
(ख) द्विवेदी युग के
(ग) छायावाद युग के
(घ) छायावादोत्तर युग के
उत्तर:
(क) भारतेन्दु युग के

प्रश्न 69.
‘हिन्दी साहित्य का इतिहास’ के लेखक हैं
(क) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ख) रामचन्द्र शुक्ल
(ग) डॉ० नगेन्द्र
(घ) डॉ० रामकुमार वर्मा
उत्तर:
(ख) रामचन्द्र शुक्ल

We hope the UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi गद्य-साहित्य विकास मिश्रित बहुविकल्पीय प्रश्न help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi गद्य-साहित्य विकास मिश्रित बहुविकल्पीय प्रश्न, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top