UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi काव्य-साहित्य विकास बहुविकल्पीय प्रश्न : एक

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi काव्य-साहित्य विकास बहुविकल्पीय प्रश्न : एक are part of UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi काव्य-साहित्य विकास बहुविकल्पीय प्रश्न : एक.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 11
Subject Samanya Hindi
Chapter Chapter 2
Chapter Name काव्य-साहित्य विकास बहुविकल्पीय प्रश्न : एक
Number of Questions 198
Category UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi काव्य-साहित्य विकास बहुविकल्पीय प्रश्न : एक

[ ध्यान दें : नीचे दिये गये बहुविकल्पीय प्रश्नों के विकल्पों में सामान्य से अधिक काले छपे विकल्प को उचित विकल्प सम्झे।]

उचित विकल्प का चयन करें-

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आदिकाल से सम्बन्धित नहीं है ?
(क) युद्धों का सजीव वर्णन मिलता है
(ख) लक्षण ग्रन्थों की रचना हुई।
(ग) रासो ग्रन्थ रचे गये
(घ) श्रृंगार प्रधान काव्यों की रचना हुई
उत्तर:
(ख) लक्षण ग्रन्थों की रचना हुई।

प्रश्न 2.
दलपति विजय किस काल के कवि हैं ?
(क) भक्तिकाल
(ख) रीतिकाल
(ग) आधुनिक काल
(घ) आदिकाल
उत्तर:
(घ) आदिकाल

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से लौकिक साहित्य के अन्तर्गत हैं
(क) रेवंतगिरि रास
(ख) खुसरो की पहेलियाँ
(ग) खुमाण रासो
(घ) कामायनी
उत्तर:
(ख) खुसरो की पहेलियाँ

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से किसे हिन्दी का प्रथम कवि माना जाता है ?
(क) शबरपा
(ख) सरहपा
(ग) लुइपा
(घ) कण्हपा
उत्तर:
(ख) सरहपा

प्रश्न 5.
हिन्दी का प्रथम कवि माना जाता है
(क) शबरपा
(ख) सरहपा
(ग) लुइपा
(घ) कण्हपा
उत्तर:
(ख) सरहपा

प्रश्न 6.
हिन्दी साहित्य का ‘आदिकाल’ निम्नांकित में से किस साम्राज्य की समाप्ति के समय से प्रारम्भ होता है ?
(क) अंग्रेजी साम्राज्य
(ख) वर्द्धन साम्राज्य
(ग) गुप्त साम्राज्य
(घ) मौर्य साम्राज्य
उत्तर:
(ख) वर्द्धन साम्राज्य

प्रश्न 7.
जैन साहित्य का सबसे अधिक लोकप्रिय रूप है
(क) रासो ग्रन्थ
(ख) रीति ग्रन्थ
(ग) रास ग्रन्थ
(घ) लौकिक ग्रन्थ
उत्तर:
(ग) रास ग्रन्थ

प्रश्न 8.
आदिकाल का एक अन्य नाम है–
(क) स्वर्ण युग
(ख) सिद्ध-सामन्त काल
(ग) श्रृंगार काल
(घ) भक्तिकाल
उत्तर:
(ख) सिद्ध-सामन्त काल

प्रश्न 9.
वीरगाथाकाल के ग्रन्थों की भाषा है|
(क) अवधी
(ख) मैथिली
(ग) डिंगल-पिंगल
(घ) अपभ्रंश
उत्तर:
(ग) डिंगल-पिंगल

प्रश्न 10.
इनमें से हिन्दी का प्राचीनतम (प्रथम) महाकाव्य कौन-सा है ?
या
निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रन्थ आदिकाल का है ?
(क) श्रीरामचरितमानस
(ख) पद्मावत
(ग) पृथ्वीराज रासो
(घ) प्रिय प्रवास
उत्तर:
(ग) पृथ्वीराज रासो

प्रश्न 11.
निम्नलिखित में से कौन आदिकाल के कवि नहीं हैं ?
(क) शारंगधर
(ख) जगनिक
(ग) सुमित्रानन्दन पन्त
(घ) चन्दबरदायी
उत्तर:
(ग) सुमित्रानन्दन पन्त

प्रश्न 12.
‘बीसलदेव रासो’ रचना है
(क) नरपति नाल्ह की
(ख) भट्ट केदार की
(ग) जगनिक की
(घ) दलपति विजय की
उत्तर:
(क) नरपति नाल्ह की

प्रश्न 13.
निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रन्थ आदिकाल का है ?
(क) सूरसागर
(ख) पद्मावत
(ग) बीसलदेव रासो
(घ) आँसू
उत्तर:
(ग) बीसलदेव रासो

प्रश्न 14.
हिन्दी साहित्य के आदिकाल की रचना नहीं है
(क) पृथ्वीराज रासो
(ख) परमाल रासो
(ग) पद्मावत
(घ) विद्यापति पदावली
उत्तर:
(ग) पद्मावत

प्रश्न 15.
आदिकाल की रचना नहीं है
(क) उक्ति-व्यक्ति प्रकरण
(ख) जयचंद प्रकाश
(ग) राउल वेल
(घ) मृगावती
उत्तर:
(घ) मृगावती

प्रश्न 16.
किस आलोचक ने ‘पृथ्वीराज रासो’ को अर्द्ध प्रामाणिक रचना माना है ?
(क) आचार्य रार्मचन्द्र शुक्ल
(ख) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ग) डॉ० नगेन्द्र
(घ) डॉ० गणपतिचन्द्र गुप्त
उत्तर:
(ख) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 17.
निम्नलिखित में कौन-सी प्रवृत्ति आदिकाल से सम्बन्धित है ?
(क) संसार की असरिता का प्रतिपादन
(ख) अलंकरण के सभी साधन अपनाये गये
(ग) श्रृंगार का पूर्ण बहिष्कार
(घ) युद्धों का सुन्दर और सजीव वर्णन
उत्तर:
(घ) युद्धों का सुन्दर और सजीव वर्णन

प्रश्न 18.
कौन-सा कथन आदिकाल ( वीरगाथा काल) से सम्बन्धित है ?
(क) आश्रयदाताओं के युद्धोत्साह, केलि-क्रीड़ा आदि के बड़े सरस वर्णन हैं।
(ख) काव्य-भाषा के रूप में खड़ी बोली हिन्दी को मान्यता मिली।
(ग) भारतीय काव्य-शास्त्र का हिन्दी में अवतरण हुआ
(घ) ईश्वर की लीलाओं का ज्ञान तथा लोकोन्मुखी भावनाओं का प्रतिपादन
उत्तर:
(क) आश्रयदाताओं के युद्धोत्साह, केलि-क्रीड़ा आदि के बड़े सरस वर्णन हैं।

प्रश्न 19.
भाट या चारण कवि क्या करते थे ?
(क) युद्ध-काल में वीर रस के गीत गा-गाकर सेना को प्रोत्साहित करते थे
(ख) अपने आश्रयदाताओं की वीरता का अतिशयोक्तिपूर्ण वर्णन करते थे
(ग) अपने आश्रयदाताओं की वीरता के गुणगान सम्बन्धी गीत बनाते एवं सुनाते थे
(घ) उपर्युक्त तीनों
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त तीनों

प्रश्न 20.
कौन-सी प्रवृत्ति आदिकाल के काव्य में वर्णित साहित्य से सम्बन्धित है ?
(क) जीवन की नश्वरता का वर्णन
(ख) युद्ध का विशद वर्णन
(ग) श्रृंगारिक बातों का वर्णन
(घ) काव्य में अलंकरण का वर्णन
उत्तर:
(ख) युद्ध का विशद वर्णन

प्रश्न 21.
कौन से व्यक्तिनाथ’ साहित्य के व्यवस्थापक (प्रवर्तक) माने जाते हैं ?
(क) विश्वनाथ
(ख) रवीन्द्रनाथ
(ग) जगन्नाथ
(घ) गोरखनाथ
उत्तर:
(घ) गोरखनाथ

प्रश्न 22.
कौन-सा ग्रन्थ रासो परम्परा का श्रेष्ठ महाकाव्य हैं ?
(क) खुमाण रासो
(ख) बीसलदेव रासो
(ग) पृथ्वीराज रासो
(घ) परमाल रोसो
उत्तर:
(ग) पृथ्वीराज रासो

प्रश्न 23.
कौन-सी रचना वीर गाथात्मक है ?
(क) पृथ्वीराज रासो
(ख) विद्यापति
(ग) खुसरो की पहेलियाँ
(घ) साहित्य लहरी
उत्तर:
(क) पृथ्वीराज रासो

प्रश्न 24.
पृथ्वीराज रासो’ में प्रधानता है
(क) श्रृंगार रस की
(ख) वीर रस की
(ग) शान्त रस की
(घ) हास्य रस की
उत्तर:
(ख) वीर रस की

प्रश्न 25.
वीरगाथा काल में लिखित कौन-सी रचना है ?
(क) रस विलास
(ख) ललित ललाम
(ग) कवित्त रत्नाकर
(घ) सन्देश रासक
उत्तर:
(घ) सन्देश रासक

प्रश्न 26.
निर्गुणभक्ति की ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रधान (प्रतिनिधि) कवि हैं
(क) रैदास
(ख) कबीरदास
(ग) मलूकदास
(घ) नानक
उत्तर:
(ख) कबीरदास

प्रश्न 27.
निम्नलिखित में से कौन ज्ञानाश्रयी शाखा के कवि नहीं हैं ?
(क) नानक
(ख) दादू
(ग) केशव
(घ) मलूकदास
उत्तर:
(ग) केशव

प्रश्न 28.
किसे खड़ी बोली का प्रथम कवि माना जाता है ?
(क) अब्दुर्रहमान
(ख) नरपति नाल्ह
(ग) अमीर खुसरो
(घ) धनपाल
उत्तर:
(ग) अमीर खुसरो

प्रश्न 29.
निम्नलिखित में से कौन-सा कवि ज्ञानाश्रयी शाखा का नहीं है ?
(क) मलिक मुहम्मद जायसी
(ख) रैदास
(ग) नानक
(घ) कबीर
उत्तर:
(क) मलिक मुहम्मद जायसी

प्रश्न 30.
“भाषा पर कबीर का जबरदस्त अधिकार था। वे वाणी के डिक्टेटर थे।” प्रस्तुत कथन किस लेखक का है ?
(क) नन्ददुलारे वाजपेयी
(ख) रामचन्द्र शुक्ल
(ग) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(घ) रामविलास शर्मा
उत्तर:
(ग) हजारीप्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 31.
निर्गुण काव्य-धारा की प्रवृत्ति है
(क) वात्सल्य रस की प्रधानता
(ख) प्रकृति पर चेतन सत्ता का आरोप
(ग) रुढ़ियों एवं बाह्य आडम्बर का विरोध
(घ) आश्रयदाता की प्रशंसा
उत्तर:
(ग) रुढ़ियों एवं बाह्य आडम्बर का विरोध

प्रश्न 32.
‘कबीरदास’ भक्तिकाल की किस धारा के कवि हैं ?
(क) सन्त काव्यधारा
(ख) प्रेम काव्यधारा
(ग) राम काव्यधारा
(घ) कृष्ण काव्यधारा
उत्तर:
(क) सन्त काव्यधारा

प्रश्न 33.
निम्नलिखित में से कौन-सा कवि ज्ञानाश्रयी शाखा से सम्बन्धित नहीं है?
(क) कबीर
(ख) नानक
(ग) रैदास
(घ) कुतुबन
उत्तर:
(घ) कुतुबन

प्रश्न 34.
सन्त काव्यधारा के कवि नहीं हैं—
(क) कबीर
(ख) रैदास
(ग) कुतुबन
(घ) दादू दयाल
उत्तर:
(ग) कुतुबन

प्रश्न 35.
निम्नलिखित में से भक्तिकालीन कवि कौन हैं ?
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ख) कुम्भनदास
(ग) हरिऔध
(घ) महादेवी
उत्तर:
(ख) कुम्भनदास

प्रश्न 36.
इस शाखा में केवल सौन्दर्य वृत्ति से प्रेरित स्वच्छन्द प्रेम तथा प्रगाढ़ प्रणय-भावना है
(क) कृष्णभक्ति शाख
(ख) रामभक्ति शाखा
(ग) प्रेमाश्रयी शाखा
(घ) ज्ञानाश्रयी शाखा
उत्तर:
(घ) ज्ञानाश्रयी शाखा

प्रश्न 37.
निर्गुण भक्ति की प्रेमाश्रयी शाखा (सूफी काव्यधारा) के सर्वश्रेष्ठ कवि माने जाते हैं
(क) कुतुबन
(ख) मंझन
(ग) उस्मान
(घ) जायसी
उत्तर:
(घ) जायसी

प्रश्न 38.
काव्य साहित्य में कौन-सा काल स्वर्ण-काल कहलाता है ?
(क) आदिकाल
(ख) भक्तिकाल
(ग) रीतिकाल
(घ) आधुनिककाल
उत्तर:
(ख) भक्तिकाल

प्रश्न 39.
‘रुनकता’ नामक स्थान सम्बन्धित है
(क) जयशंकर प्रसाद से
(ख) सूर्यकान्त त्रिपाठी “निराला’ से
(ग) कबीरदास से
(घ) सूरदास से
उत्तर:
(घ) सूरदास से

प्रश्न 40.
प्रेमाश्रयी सूफी काव्यधारा का सम्बन्ध किससे है ?
(क) कृष्णभक्ति
(ख) सगुणभक्ति’
(ग) निर्गुणभक्ति
(घ) रामभक्ति
उत्तर:
(ग) निर्गुणभक्ति

प्रश्न 41.
कृष्णभक्ति शाखा के कवि नहीं हैं ।
(क) सूरदास
(ख) नन्ददास
(ग) नाभादास
(घ) जगन्नाथ दास
उत्तर:
(ग) नाभादास

प्रश्न 42.
कृष्णभक्ति शाखा के कौन कवि नहीं हैं ?
(क) मलिक मुहम्मद जायसी
(ख) तुलसीदास
(ग) सूरदास
(घ) सुमित्रानन्दन पन्त
उत्तर:
(घ) सुमित्रानन्दन पन्त

प्रश्न 43.
निम्नलिखित कवियों में वल्लभाचार्य का शिष्य कौन था ?
(क) भूषण
(ख) भिखारीदास
(ग) रघुराज सिंह
(घ) कृष्णदास
उत्तर:
(घ) कृष्णदास

प्रश्न 44.
कृष्णभक्ति शाखा का प्रथम कवि कहते हैं
(क) सूरदास को
(ख) विद्यापति को
(ग) मीराबाई को
(घ) रसखान को
उत्तर:
(ख) विद्यापति को

प्रश्न 45.
वात्सल्य रस के सम्राट कहे जाते हैं
या
श्रृंगार’ और ‘वात्सल्य रस के अमर कवि हैं
(क) तुलसीदास
(ख) सूरदास
(ग) परमानन्ददास
(घ) कुम्भनदास
उत्तर:
(ख) सूरदास

प्रश्न 46.
कौन सगुण भक्ति शाखा के कवि नहीं हैं ?
(क) सूरदास
(ख) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ग) तुलसीदास
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(ख) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

प्रश्न 47.
कृष्णभक्ति काव्यधारा के अन्तर्गत आते हैं
(क) सभी ब्रजभाषा के कवि
(ख) भक्तिकाल के कवि
(ग) अष्टछाप के कवि
(घ) सभी श्रृंगारिक रचनाकार
उत्तर:
(ग) अष्टछाप के कवि

प्रश्न 48.
मर्यादा पुरुषोत्तम राम की अवधारणा दी
(क) वाल्मीकि
(ख) तुलसीदास
(ग) कुम्भनदास
(घ) नन्ददास
उत्तर:
(ख) तुलसीदास

प्रश्न 49.
राम भक्ति शाखा से सम्बन्धित हैं
(क) कुम्भनदास
(ख) परमानन्ददास
(ग) नाभादास
(घ) चतुर्भुजदास
उत्तर:
(ग) नाभादास

प्रश्न 50.
हिन्दुओं के लिए कौन-से कवि आदरणीय हैं ?
(क) कबीर
(ख) रहीम
(ग) सूरदास
(घ) तुलसीदास
उत्तर:
(घ) तुलसीदास

प्रश्न 51.
तुलसीदास ने ‘श्रीरामचरितमानस’ की रचना की है
(क) ब्रजभाषा में
(ख) भोजपुरी में
(ग) अवधी में
(घ) खड़ी बोली में
उत्तर:
(ग) अवधी में

प्रश्न 52.
कौन-सा कथन भक्तिकाल से सम्बन्धित नहीं है?
(क) जीवन की नश्वरता का वर्णन
(ख) ईश्वर के नाम-स्मरण की महत्ता
(ग) सहयोग और समन्वय की भावना
(घ) नारी को भोप्य सम्पत्ति के रूप में प्रस्तुत करना
उत्तर:
(घ) नारी को भोप्य सम्पत्ति के रूप में प्रस्तुत करना

प्रश्न 53.
कुम्भनदास, परमानन्द दास, क्षीत स्वामी, गोविन्द स्वामी, चतुर्भुज दास, नन्ददास तथा सूरदास को किस श्रेणी काकवि माना जाता था ?
(क) सन्त कवि
(ख) गायक कवि
(ग) महान् कवि
(घ) अष्टछाप के कवि
उत्तर:
(घ) अष्टछाप के कवि

प्रश्न 54.
‘अष्टछाप’ के कवियों का सम्बन्ध भक्तिकाल की किस शाखा से है ?
(क) ज्ञानाश्रयी शाखा
(ख) प्रेमाश्रयी शाखा
(ग) कृष्णभक्ति शाखा
(ग) रामभक्ति शाखा
उत्तर:
(ग) कृष्णभक्ति शाखा

प्रश्न 55.
मलिक मुहम्मद जायसी, मंझन तथा कुतुबन किस काव्यधारा के कवि थे ?
(क) ज्ञानाश्रयी निर्गुण काव्यधारा
(ख) सगुण भक्ति काव्यधारा
(ग) प्रेमाश्रयी निर्गुण काव्यधारा
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) प्रेमाश्रयी निर्गुण काव्यधारा

प्रश्न 56.
निम्नलिखित में से कौन-सा कवि प्रेमाश्रयी शाखा से सम्बन्धित नहीं है ?
(क) जायसी
(ख) मंझेन
(ग) चन्दबरदाई
(घ) कुतुबन
उत्तर:
(ग) चन्दबरदाई

प्रश्न 57.
‘प्रेमाश्रयी सूफी काव्यधारा’ का सम्बन्ध किससे था ?
(क) कृष्ण-भक्ति
(ख) सगुण भक्ति
(ग) निर्गुण भक्ति
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) निर्गुण भक्ति

प्रश्न 58.
लौकिक प्रेम के माध्यम से अलौकिक प्रेम का प्रतिपादन किस काव्यधारा के काव्य के अन्तर्गत किया गया है ?
(क) निर्गुण भक्ति काव्यधारा
(ख) कृष्णभक्ति काव्यधारा
(ग) प्रेमाश्रयी निर्गुण भक्ति काव्यधारा
(घ) सगुण भक्ति काव्यधारा
उत्तर:
(ग) प्रेमाश्रयी निर्गुण भक्ति काव्यधारा

प्रश्न 59.
रसखान किस काव्यधारा के कवि थे ?
(क) प्रेमाश्रयी काव्यधारा
(ख), निर्गुण भक्ति काव्यधारा
(ग) सगुण भक्ति काव्यधारा
(घ) कृष्णभक्ति काव्यधारा
उत्तर:
(घ) कृष्णभक्ति काव्यधारा

प्रश्न 60.
गोस्वामी तुलसीदास केशवदास, हृदयराम तथा प्राणचन्द किस काव्यधारा के कवि थे ?
(क) सगुण भक्ति काव्यधारा
(ख) कृष्णभक्ति काव्यधारा
(ग) ज्ञानाश्रयी भक्ति काव्यधारा
(घ) रामभक्ति काव्यधारा
उत्तर:
(घ) रामभक्ति काव्यधारा

प्रश्न 61.
सखा-भाव की भक्ति-भावना की प्रधानता तथा श्रृंगार एवं वात्सल्य रस की प्रधानता किस काव्यधारा की मुख्य विशेषताएँ हैं ?
(क) प्रेमाश्रयी काव्यधारा
(ख) कृष्णभक्ति काव्यधारा
(ग) सगुण भक्ति काव्यधारा
(घ) रामभक्ति काव्यधारा
उत्तर:
(ख) कृष्णभक्ति काव्यधारा

प्रश्न 62.
सेवक-सेव्य भाव की भक्ति की प्रधानता है
(क) सन्त काव्यधारा में
(ख) कृष्णभक्ति काव्यधारा में
(ग) रामभक्ति काव्यधारा में
(घ) सगुण भक्ति काव्यधारा में
उत्तर:
(ग) रामभक्ति काव्यधारा में

प्रश्न 63.
‘भक्तिकाल’ का समय आचार्य रामचन्द्रशुक्ल ने माना है
(क) संवत् 1000 से संवत् 1375 तक
(ख) संवत् 1374 से संवत् 1700 तक
(ग) संवत् 1040 से संवत् 1370 तक
(घ) संवत् 950 से संवत् 1440 तक
उत्तर:
(ख) संवत् 1374 से संवत् 1700 तक

प्रश्न 64.
निम्नांकित में से कौन प्रेमाश्रयी शाखा के कवि नहीं हैं ?
(क) जायसी
(ख) सूरदास
(ग) मंझन
(घ) कुतुबन
उत्तर:
(ख) सूरदास

प्रश्न 65.
भक्तिकाल की प्रेमाश्रयी शाखा के कवि हैं
(क) कुम्भनदास
(ख) दादूदयाल
(ग) मंझन
(घ) नन्ददास
उत्तर:
(ग) मंझन

प्रश्न 66.
निम्नलिखित में से कौन-सी प्रवृत्ति ज्ञानाश्रयी शाखा के काव्य में नहीं पायी जाती ?
(क) गुरु-गोविन्द की महत्ता
(ख) समाज-सुधार का दृष्टिकोण
(ग) नायक-नायिका का वर्णन
(घ) आडम्बर का विरोध
उत्तर:
(ग) नायक-नायिका का वर्णन

प्रश्न 67.
निम्नलिखित में एक रचना तुलसीदास की नहीं है; उसका नाम लिखिए
(क) श्रीकृष्णगीतावली
(ख) साहित्यलहरी
(ग) विनयपत्रिका
(घ) पार्वतीमंगल
उत्तर:
(ख) साहित्यलहरी

प्रश्न 68.
निम्नलिखित में से कौन-सी रचना भक्तिकाल में लिखी गयी है ?
(क) कामायनी
(ख) सूरसागर
(ग) भारतभारती
(घ) उद्धवशतक
उत्तर:
(ख) सूरसागर

प्रश्न 69.
गोस्वामी तुलसीदास रचित ‘विनयपत्रिका’ की भाषा है
(क) अवधी
(ख) मैथिली
(ग) ब्रज
(घ) खड़ी बोली
उत्तर:
(ग) ब्रज

प्रश्न 70.
गोस्वामी तुलसीदास के बचपन का नाम था
(क) तुकाराम
(ख) आत्माराम
(ग) सीताराम
(घ) रामबोला
उत्तर:
(घ) रामबोला

प्रश्न 71.
रामचन्द्र शुक्ल ने भक्तिकाल का सर्वश्रेष्ठ लोकवादी कवि किसे कहा है ?
(क) कबीरदास
(ख) सूरदास
(ग) मलिक मुहम्मद जायसी
(घ) तुलसीदास
उत्तर:
(घ) तुलसीदास

प्रश्न 72.
निम्नलिखित में से किस कवि को काव्य श्रीमद्भागवत से अत्यधिक प्रभावित है ?
(क) केशव
(ख) सूर
(ग) तुलसी
(घ) बिहारी
उत्तर:
(ख) सूर

प्रश्न 73.
निम्नलिखित में से किस कवि को बाल-वर्णन क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है ?
(क) तुलसीदास
(ख) बिहारी
(ग) सूरदास
(घ) केशवदास
उत्तर:
(ग) सूरदास

प्रश्न 74.
निम्नलिखित कवियों में स्वामी रामानन्द का शिष्य कौन था ?
(क) नानक
(ख) मलूकदास
(ग) रैदास
(घ) कबीरदास
उत्तर:
(घ) कबीरदास

प्रश्न 75.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भक्तिकाल से सम्बन्धित है ?
(क) लोकोन्मुखी प्रवृत्ति के कारण इस काल की भक्ति-भावना लोक-प्रचलित है।
(ख) इस काल को समस्त साहित्य आक्रमण एवं युद्ध के प्रभावों की मन:स्थितियों का प्रतिफलन है।
(ग) हिन्दी साहित्य में आधुनिकता का सूत्रपात अंग्रेजों की साम्राज्यवादी शासन-प्रणाली के नवीन अनुभव से हुआ था।
(घ) प्रगतिवाद के साथ-साथ मनुष्य के मन के यथार्थ को अभिव्यक्त करने वाली प्रयोगवादी धारा भी प्रवाहित हुई।
उत्तर:
(क) लोकोन्मुखी प्रवृत्ति के कारण इस काल की भक्ति-भावना लोक-प्रचलित है।

प्रश्न 76.
“वह इस असार संसार को न देखने के वास्ते आँखें बन्द किये थे।” यह किसका कथन है?
(क) अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ का
(ख) मलिक मुहम्मद जायसी का
(ग) भारतेन्दु हश्चिन्द्र का
(घ) जगन्नाथदास रत्नाकर का
उत्तर:
(ग) भारतेन्दु हश्चिन्द्र का

प्रश्न 77.
कौन-सा कथन भक्तिकाल की प्रेमाश्रयी शाखा से सम्बद्ध है ?
(क) स्वच्छन्दवादी काव्य-रचनाओं का कला-पक्ष भी नवीनता लिये हुए होता है।
(ख) सामाजिक रूढ़ियों से मुक्त एवं सौन्दर्य-वृत्ति से प्रेरित स्वच्छन्द प्रेम तथा प्रगाढ़ प्रणय भावना ही इस काव्य का मूल विषय रहा है।
(ग) श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में वात्सल्य रस की प्रमुखता है।
(घ) कवियों ने अपने-अपने आश्रयदाताओं की इच्छा के अनुरूप श्रृंगार रस में ही अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं।
उत्तर:
(ख) सामाजिक रूढ़ियों से मुक्त एवं सौन्दर्य-वृत्ति से प्रेरित स्वच्छन्द प्रेम तथा प्रगाढ़ प्रणय भावना ही इस काव्य का मूल विषय रहा है।

प्रश्न 78.
निम्नलिखित में से कौन सगुण भक्तिशाखा के कवि नहीं हैं ?
(क) सूरदास
(ख) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ग) तुलसी
(घ) केशवदास
उत्तर:
(ख) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

प्रश्न 79.
निम्नांकित में रामभक्ति शाखा में कौन नहीं हैं ?
(क) तुलसीदास
(ख) चतुर्भुज दास
(ग) अग्रदास
(घ) नाभादास
उत्तर:
(ख) चतुर्भुज दास

प्रश्न 80.
भक्तिकाल की रचनाओं में निम्नलिखित में से कौन सबसे अधिक लोकप्रिय है ?
(क) पद्मावत
(ख) श्रीरामचरितमानस
(ग) रामचन्द्रिका
(घ) सूरदास
उत्तर:
(ख) श्रीरामचरितमानस

प्रश्न 81.
निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रन्थ सगुण भक्तिधारा का श्रेष्ठ ग्रन्थ है ?
(क) कवितावली
(ख) साहित्य लहरी
(ग) श्रीरामचरितमानस
(घ) रामलला नहळू
उत्तर:
(ग) श्रीरामचरितमानस

प्रश्न 82.
भक्तिकाल का काव्य नहीं है
(क) पद्मावत
(ख) पृथ्वीराज रासो
(ग) रामचरितमानस
(घ) सूरसागर
उत्तर:
(ख) पृथ्वीराज रासो

प्रश्न 83.
भक्तिकाल की कृति है
(क) साकेत
(ख) पार्वती-मंगल
(ग) कामायनी
(घ) पृथ्वीराज रासो
उत्तर:
(ख) पार्वती-मंगल

प्रश्न 84.
सामाजिक दृष्टि से घोर अध:पतन का काल था
(क) आदिकाल
(ख) भक्तिकाल
(ग) रीतिकाल
(घ) छायावाद काल
उत्तर:
(ग) रीतिकाल

प्रश्न 85.
रीतिकाल से सम्बन्धित विशेषता है
(क) सख्य भाव की भक्ति की प्रधानता
(ख) समन्वयकारी भावना
(ग) भक्ति की प्रधानता
(घ) नारी-सौन्दर्य का विलासितापूर्ण चित्रण
उत्तर:
(घ) नारी-सौन्दर्य का विलासितापूर्ण चित्रण

प्रश्न 86.
रीतिकाल का अन्य नाम है
(क) स्वर्णकाल
(ख) उद्भव काल
(ग) श्रृंगार काल
(घ) संक्रान्तिकाल
उत्तर:
(ग) श्रृंगार काल

प्रश्न 87.
रीतिकाल के कवियों की रचनाओं में प्रधानता है
(क) भावुकता की
(ख) समाज-सुधार की
(ग) अलंकार-प्रदर्शन की
(घ) राष्ट्रीय भावना की
उत्तर:
(ग) अलंकार-प्रदर्शन की

प्रश्न 88.
‘कठिन काव्य का प्रेत’ कहा जाता है
(क) घनानन्द’ को
(ख) “भूषण’ को
(ग) ‘केशव’ को
(घ) ‘पद्माकर’ को
उत्तर:
(ग) ‘केशव’ को

प्रश्न 89.
कौन-सा ग्रन्थ रीतिकालीन काव्य-परम्परा से सम्बन्धित है ?
(क) श्रीरामचरितमानस
(ख) बिहारी सतसई
(ग) दीपशिखा
(घ) रश्मिरथी
उत्तर:
(ख) बिहारी सतसई

प्रश्न 90.
निम्नलिखित में कौन-से कवि रीतिकाल के हैं ?
(क) जयशंकर प्रसाद
(ख) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
(ग) मलूकदास
(घ) बिहारी
उत्तर:
(घ) बिहारी

प्रश्न 91.
रीतिबद्ध काव्यधारा के कवि हैं
(क) केशवदास
(ख) बिहारी
(ग) घनानन्द
(घ) बोधा
उत्तर:
(ख) बिहारी

प्रश्न 92.
‘बिहारी सतसई’ की भाषा है
(क) अवधी
(ख) खड़ी बोली
(ग) ब्रजभाषा
(घ) मैथिली
उत्तर:
(ग) ब्रजभाषा

प्रश्न 93.
रीतिमुक्त काव्यधारा के कवि हैं
(क) घनानन्द
(ख) सेनापति
(ग) बिहारी
(घ) वृन्द
उत्तर:
(क) घनानन्द

प्रश्न 94.
रीतिकाल की कृति है
(क) रसमंजरी
(ख) प्रेमसागर
(ग) आर्या सप्तशती
(घ) बिहारी सतसई
उत्तर:
(घ) बिहारी सतसई

प्रश्न 95.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन रीतिकाल से सम्बन्धित है ?
(क) भागवत धर्म के प्रचार तथा प्रसार के परिणामस्वरूप भक्ति आन्दोलन का सूत्रपात हुआ था
(ख) वीरगाथाओं की रचना प्रवृत्ति की प्रधानता थी
(ग) सामान्य रूप से श्रृंगारप्रधान लक्षण-ग्रन्थों की रचना हुई।
(घ) गुरु और गोविन्द की महत्ता का प्रतिपादन हुआ।
उत्तर:
(ग) सामान्य रूप से श्रृंगारप्रधान लक्षण-ग्रन्थों की रचना हुई।

प्रश्न 96.
निम्नलिखित में रीतिमुक्त कवि कौन हैं ?
(क) महाकवि देव
(ख) आलम
(ग) मतिराम
(घ) पद्माकर
उत्तर:
(ख) आलम

प्रश्न 97.
रीतिकाल की निम्नलिखित प्रमुख प्रवृत्तियों में से कौन-सी सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है ?
(क) राज-प्रशस्ति
(ख) शृंगारिकता
(ग) रीति निरूपण
(घ) नीति
उत्तर:
(ख) शृंगारिकता

प्रश्न 98.
निम्नलिखित कवियों में से रीतिकाल का केवि कौन नहीं है ?
(क) घनानन्द
(ख) मतिराम
(ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(घ) पद्माकर
उत्तर:
(ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

प्रश्न 99.
‘कवितावर्धिनी’ साहित्यिक संस्था की स्थापना की थी–
(क) जर्यशंकर प्रसाद ने
(ख) महावीरप्रसाद द्विवेदी ने
(ग) महादेवी वर्मा ने
(घ) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने
उत्तर:
(घ) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने

प्रश्न 100.
भारतेन्दु युग की रचना है
(क) प्रेम-माधुरी
(ख) कामायनी
(ग) निरुपमा
(घ) युगवाणी
उत्तर:
(क) प्रेम-माधुरी

प्रश्न 101.
‘हरिश्चन्द्र चन्द्रिका’ पत्रिका के सम्पादक थे
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ख) मैथिलीशरण गुप्त
(ग) महादेवी वर्मा
(घ) सुमित्रानन्दन पन्त
उत्तर:
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

प्रश्न 102.
साहित्य सुधानिधि’ के सम्पादक हैं
(क) जगन्नाथदास ‘रत्नाकर
(ख) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(ग) अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
(घ) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
उत्तर:
(क) जगन्नाथदास ‘रत्नाकर

प्रश्न 103.
‘हरिऔध’ का जन्म-स्थान है
(क) एबटाबाद
(ख) निजामाबाद
(ग) काशी
(घ) फर्रुखाबाद
उत्तर:
(ख) निजामाबाद

प्रश्न 104.
मैथिलीशरण गुप्त आधुनिक काल के किस युग से सम्बन्धित हैं ?
(क) शुक्ल युग
(ख) द्विवेदी युग
(ग) छायावादी युग
(घ) छायावादोत्तर युग
उत्तर:
(ख) द्विवेदी युग

प्रश्न 105.
मैथिलीशरण गुप्त का प्रथम काव्य-संग्रह है
(क) अनद्य
(ख) भारत भारती
(ग) पंचवटी
(घ) सिद्धराज
उत्तर:
(ख) भारत भारती

प्रश्न 106.
अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ किस युग के कवि हैं ?
(क) भारतेन्दु युग
(ख) प्रगतिवाद युग
(ग) द्विवेदी युग
(घ) छायावाद युग
उत्तर:
(ग) द्विवेदी युग

प्रश्न 107.
निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रन्थ द्विवेदी युग से सम्बन्धित है?
(क) कामायनी
(ख) पल्लव
(ग) साकेत
(घ) यामी
उत्तर:
(ग) साकेत

प्रश्न 108.
निम्नलिखित में से द्विवेदी युग की रचना है
(क) कामायनी
(ख) तार-सप्तक
(ग) प्रिय-प्रवास
(घ) ग्राम्या
उत्तर:
(ग) प्रिय-प्रवास

प्रश्न 109.
द्विवेदी युग में लिखी गयी रचना है
(क) सान्ध्यगीत
(ख) गीतावली
(ग) पंचवटी
(घ) कवि प्रिया
उत्तर:
(ग) पंचवटी

प्रश्न 110.
द्विवेदी युग का महाकाव्य नहीं है
(क) प्रियप्रवास
(ख) साकेत
(ग) कामायनी
(घ) द्वापर
उत्तर:
(ग) कामायनी

प्रश्न 111.
श्रृंगार के पूर्ण बहिष्कार से सौन्दर्य का स्रोत सूख गया था
(क) भारतेन्दु युग में
(ख) द्विवेदी युग में
(ग) छायावाद युग में
(घ) रीतिकाल में
उत्तर:
(ख) द्विवेदी युग में

प्रश्न 112.
‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल’-यह प्रसिद्ध पंक्ति किस काल की देन है
(क) छायावादोत्तर काल
(ख) भारतेन्दु काल
(ग) छायावादी काल
(घ) रीतिकाल
उत्तर:
(ख) भारतेन्दु काल

प्रश्न 113.
हिन्दी साहित्य में ‘आधुनिक काल’ का सूत्रपात किस शासन-काल में हुआ ?
(क) स्व-शासन-काल
(ख) ब्रिटिश शासन-काल
(ग) मुगल शासन-काल
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ख) ब्रिटिश शासन-काल

प्रश्न 114.
हिन्दी साहित्य में आधुनिकता का प्रवर्तक साहित्यकार किसे माना जाता है ?
(क) भूषण
(ख) भारतेदु हरिश्चन्द्र
(ग) मतिराम
(घ) गंग कवि
उत्तर:
(ख) भारतेदु हरिश्चन्द्र

प्रश्न 115.
हिन्दी जागरण के अग्रदूत थे
(क) जयशंकर प्रसाद
(ख) सुमित्रानन्दन पन्त
(ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(घ) मुंशी प्रेमचन्द
उत्तर:
(ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

प्रश्न 116.
निम्नांकित में से कौन-सी रचना भारतेन्दु युग में लिखी गयी है ?
(क) प्रेममाधुरी
(ख) कामायनी
(ग) निरुपमा
(घ) युगवाणी
उत्तर:
(क) प्रेममाधुरी

प्रश्न 117.
निम्नलिखित में से उस ग्रन्थ का नाम लिखिए जो ‘हरिऔध’ जी का नहीं है
(क) चोखे चौपदे
(ख) वैदेही वनवास
(ग) चित्राधार
(घ) प्रियप्रवास
उत्तर:
(ग) चित्राधार

प्रश्न 118.
निम्नलिखित में से कौन-सा कवि छायावादी नहीं है ?
(क) महादेवी वर्मा
(ख) जयशंकर प्रसाद
(ग) मैथिलीशरण गुप्त
(घ) सुमित्रानन्दन पन्त
उत्तर:
(ग) मैथिलीशरण गुप्त

प्रश्न 119.
निम्नलिखित में से छायावादयुगीन कवि हैं
(क) जयशंकर प्रसाद
(ख) जगन्नाथदास ‘रत्नाकर
(घ) रामधारीसिंह ‘दिनकर’
(ङ) कबीरदास
उत्तर:
(क) जयशंकर प्रसाद

प्रश्न 120.
निम्नलिखित में से कौन-सा छायावादी कवि है ?
(क) सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला’
(ख) भूषण
(ग) बिहारी
(घ) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
उत्तर:
(क) सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला’

प्रश्न 121.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन छायावाद से सम्बन्धित है ?
(क) सौन्दर्य को स्रोत सूख गया था
(ख) ब्रजभाषा की एकछत्र साम्राज्य था
(ग) सामाजिक समस्याओं का चित्रण हुआ
(घ) मानव की अन्तरात्मा के सौन्दर्य का उद्घाटन हुआ
उत्तर:
(घ) मानव की अन्तरात्मा के सौन्दर्य का उद्घाटन हुआ

प्रश्न 122.
छायावाद युग का समय कब से कब तक माना जाता है ?
(क) 1938-1943 ई०
(ख) 1868-1900 ई०
(ग) 1919-1938 ई०
(घ) 1900–1922 ई०
उत्तर:
(ग) 1919-1938 ई०

प्रश्न 123.
‘राष्ट्रकवि’ की उपाधि से विभूषित किया गया है
(क) रामकुमार वर्मा को
(ख) मैथिलीशरण गुप्त को
(ग) महादेवी क्र्मा को
(घ) सूर्यकान्त त्रिपाठी “निराला’ को
उत्तर:
(ख) मैथिलीशरण गुप्त को

प्रश्न 124.
छायावादी कविता के ह्रास का सबसे बड़ा कारण था
(क) भक्ति-भावना
(ख) विदेशी शासन के दमन-चक्र की पीड़ा
(ग) नारी को भोग्य सम्पत्ति का रूप देना
(घ) लक्षण ग्रन्थों की रचना
उत्तर:
(ख) विदेशी शासन के दमन-चक्र की पीड़ा

प्रश्न 125.
छायावादी काव्य की विशेषता नहीं है
(क) रहस्यवादे की प्रधानता
(ख) स्वदेश प्रेम की अभिव्यक्ति
(ग) मानवतावादी दृष्टिकोण
(घ) व्यक्तिवादी भावना एवं अतिशय भावुकता
उत्तर:
(ख) स्वदेश प्रेम की अभिव्यक्ति

प्रश्न 126.
छायावाद की मुख्य विशेषता है–
(क) प्रकृति-चित्रण
(ख) युद्धों का वर्णन
(ग) यथार्थ-चित्रण
(घ) भक्ति की प्रधानता
उत्तर:
(क) प्रकृति-चित्रण

प्रश्न 127.
छायावाद’ की विशेषता है
(क) इतिवृत्तात्मकता,
(ख) श्रृंगारिक भावना
(ग) सौन्दर्य एवं प्रेम
(घ) उपदेशात्मक वृत्ति
उत्तर:
(ख) श्रृंगारिक भावना

प्रश्न 128.
छायावादी कवि हैं
(क) सुमित्रानन्दन पन्त
(ख) नागार्जुन
(ग) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
(घ) अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
उत्तर:
(क) सुमित्रानन्दन पन्त

प्रश्न 129.
निम्नलिखित में से कौन-सा कवि छायावादी है ?
(क) अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
(ख) श्रीधर पाठक
(ग) महादेवी वर्मा
(घ) मैथिलीशरण गुप्त
उत्तर:
(ग) महादेवी वर्मा

प्रश्न 130.
प्रकृति के सुकुमार कवि कहलाते हैं
(क) सूर्यकान्त त्रिपाठी “निराला’
(ख) सुमित्रानन्दन पन्त
(ग) जयशंकर प्रसाद
(घ) महादेवी वर्मा
उत्तर:
(ख) सुमित्रानन्दन पन्त

प्रश्न 131.
छायावादी काव्य की वृहत्-त्रयी के रचनाकार नहीं हैं
(क) प्रसाद
(ख) पन्त
(ग) निराला
(घ) महादेवी
उत्तर:
(घ) महादेवी

प्रश्न 132.
‘प्रसाद’ का काव्य प्रवृत्ति-निवृत्ति मिश्रित है
(क) लहर’ में
(ख) ‘आँसू’ में।
(ग) “झरना’ में
(घ) ‘कामायनी’ में
उत्तर:
(घ) ‘कामायनी’ में

प्रश्न 133.
कौन-सा नया अलंकार छायावाद की देन है ?
(क) अनुप्रास
(ख) उत्प्रेक्षा
(ग) सन्देह
(घ) मानवीकरण
उत्तर:
(घ) मानवीकरण

प्रश्न 134.
कौन-सा कवि छायावाद के चार प्रमुख स्तम्भों में से एक नहीं है ?
(क) जयशंकर प्रसाद
(ख) सूर्यकान्त त्रिपाठी “निराला’
(ग) जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’
(घ) महादेवी वर्मा
उत्तर:
(ग) जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’

प्रश्न 135.
आधुनिक युग की मीरा हैं
(क) महादेवी वर्मा
(ख) सुभद्राकुमारी चौहान
(ग) सुमित्रा कुमारी सिन्हा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(क) महादेवी वर्मा

प्रश्न 136.
इतिवृत्तात्मकता की प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप किस वाद का प्रादुर्भाव हुआ ?
(क) मानववाद
(ख) छायावाद
(ग) प्रगतिवाद
(घ) प्रयोगवाद
उत्तर:
(ख) छायावाद

प्रश्न 135.
इतिवृत्तांत्मकता की प्रधानता’ किस युग की मुख्य विशेषता थी ?
(क) छायावाद काल
(ख) द्विवेदी युग
(ग) भारतेन्दु युग
(घ) प्रगति काल
उत्तर:
(ख) द्विवेदी युग

प्रश्न 137.
‘पन्त’ जी के उस काव्य-ग्रन्थ का नाम लिखिए जिसमें उनकी सांस्कृतिक एवं दार्शनिक विचारधारा व्यक्त हुई है
(क) चिदम्बरी
(ख) उत्तरा
(ग) पल्लव
(घ) लोकायतन
उत्तर:
(घ) लोकायतन

प्रश्न 138.
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने कौन-सी पत्रिका प्रकाशित की थी ?
(क) कविवचन सुधा
(ख) सरस्वती
(ग) कल्पना
(घ) ज्ञानोदय
उत्तर:
(क) कविवचन सुधा

प्रश्न 139.
निम्नलिखित में से कौन-सी रचना छायावाद युग में लिखी गयी है ?
(क) प्रेम-माधुरी
(ख) उद्धव शतक
(ग) चित्राधार
(घ) सूरसारावली
उत्तर:
(ग) चित्राधार

प्रश्न 140.
‘कामायनी’ और ‘झरना’ किस युग की रचनाएँ हैं ?
(क) भारतेन्दु युग
(ख) द्विवेदी युग
(ग) छायावादी युग
(घ) प्रगतिवादी युग
उत्तर:
(ग) छायावादी युग

प्रश्न 141.
‘कामायनी’ महाकाव्य में सर्गों की संख्या है
(क) नौ
(ख) बारह
(ग) पन्द्रह
(घ) सत्रह
उत्तर:
(ग) पन्द्रह

प्रश्न 142.
निम्नलिखित में कौन-सा कथन छायावाद से सम्बन्धित है ?
(क) इस काव्य में लौकिक वर्णनों के माध्यम से अलौकिकता की व्यंजना की गयी है।
(ख) धार्मिक क्षेत्र में रूढ़िवाद और बाह्याडम्बर का विरोध किया गया है।
(ग) इस काव्य में मूलतः सौन्दर्य और प्रेम-भावना मुखरित हुई है।
(घ) इस काव्य में भाव-पक्ष की अपेक्षा कला–पक्ष की प्रधानता है।
उत्तर:
(क) इस काव्य में लौकिक वर्णनों के माध्यम से अलौकिकता की व्यंजना की गयी है।

प्रश्न 143.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आधुनिक काल से सम्बन्धित है ?
(क) हिन्दी काव्य कवियों के स्वच्छन्द और समर्थ व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति है।
(ख) विलास के साधनों से हीन वर्ग कर्म एवं आचार के स्थान में अन्धविश्वासी हो चला था
(ग) साहित्य मानव-समाज की भावनात्मक स्थिति और गतिशील चेतना की अभिव्यक्ति है।
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(क) हिन्दी काव्य कवियों के स्वच्छन्द और समर्थ व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति है।

प्रश्न 144.
निम्नलिखित उद्धरणों में कौन-सी उद्धरण आधुनिक काल से सम्बन्धित है ?
(क) जैसा कि पहले बताया जा चुका है कि सरहपा को हिन्दी का प्रथम कवि माना जाता है।
(ख) लौकिक (देशभाषा) साहित्य देशभाषा डिंगल में उपलब्ध होता है।
(ग) हिन्दी साहित्य में मार्क्स के द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद के दर्शन को प्रगतिवाद और फ्रायड के मनोविश्लेषण को प्रयोगवाद की संज्ञा दी गयी।
(घ) रहस्यवाद के दर्शन से इस धारा के अधिकांश कवियों का भक्त कवियों में अन्तर्भाव हो जाता है।
उत्तर:
(ग) हिन्दी साहित्य में मार्क्स के द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद के दर्शन को प्रगतिवाद और फ्रायड के मनोविश्लेषण को प्रयोगवाद की संज्ञा दी गयी।

प्रश्न 145.
विदेशी सत्ता प्रतिष्ठित हो जाने के कारण देश की जनता में गौरव, गर्व और उत्साह का अवसर न रह गया था।” यह कथन निम्नलिखित लेखकों में से किस लेखक का है ?
(क) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(ख) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ग) डॉ० रामकुमार वर्मा
(घ) डॉ० नगेन्द्र
उत्तर:
(क) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

प्रश्न 146.
‘वह तोड़ती पत्थर’ नामक कविता किस प्रकार की है ?
(क) प्रयोगवादी
(ख) रीतिकालीन
(ग) द्विवेदीयुगीन
(घ) प्रगतिवादी
उत्तर:
(घ) प्रगतिवादी

प्रश्न 147.
प्रगतिवादी कवि नहीं है
(क) शिवमंगल सिंह सुमन
(ख) रामविलास शर्मा
(ग) नागार्जुन
(घ) भवानीप्रसाद मिश्र
उत्तर:
(घ) भवानीप्रसाद मिश्र

प्रश्न 148.
प्रगतिवादी कवि कौन है ?
(क) महादेवी वर्मा
(ख) पाल भसीन
(ग) नागार्जुन
(घ) प्रभाकर माचवे
उत्तर:
(ग) नागार्जुन

प्रश्न 149.
काव्य में हालावाद के प्रवर्तक हैं
(क) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
(ख) सूर्यकान्त त्रिपाठी “निराला’
(ग) धर्मवीर भारती
(घ) हरिवंश राय बच्चन
उत्तर:
(घ) हरिवंश राय बच्चन

प्रश्न 150.
निम्नलिखित में प्रगतिवाद की कौन-सी समयावधि मान्य है ?
(क) 1920 ई० से 1918 ई०
(ख) 1918 ई० से 1936 ई०
(ग) 1936 ई० से 1943 ई०
(घ) 1943 ई० से 1953 ई०
उत्तर:
(ग) 1936 ई० से 1943 ई०

प्रश्न 151.
काव्य जगत् में व्याप्त प्राचीन रूढ़ियों और मान्यताओं का स्पष्ट विरोध’ तथा काव्य के ‘मानवतावाद की प्रधानता’ किस काल की मुख्य विशेषता है?
(क) द्विवेदी काल
(ख) प्रगतिवादी काल
(ग) छायावादी काल
(घ) प्रयोगवादी काल
उत्तर:
(ख) प्रगतिवादी काल

प्रश्न 152.
निम्नलिखित में छायावादोत्तर कवि कौन है ?
(क) हरिऔध
(ख) मैथिलीशरण गुप्त
(ग) महादेवी वर्मा
(घ) अज्ञेय
उत्तर:
(घ) अज्ञेय

प्रश्न 153.
‘नयी कविता’ का शुभारम्भ हुआ
(क) सन् 1954 में
(ख) सन् 1940 में
(ग) सन् 1950 में
(घ) सन् 1947 में
उत्तर:
(क) सन् 1954 में

प्रश्न 154.
नयी कविता की आधारभूत विशेषता है
(क) आध्यात्मिक छाया-दर्शन
(ख) श्रृंगार की प्रधानता
(ग) किसी भी दर्शन से बँधी हुई नहीं है।
(घ) लाक्षणिकता
उत्तर:
(ग) किसी भी दर्शन से बँधी हुई नहीं है।

प्रश्न 155.
किसी भी दर्शन के साथ बँधी हुई नहीं है|
(क) छायावादी कविता
(ख) नयी कविता
(ग) प्रगतिवादी कविता
(घ) रीतिकालीन कविता
उत्तर:
(ख) नयी कविता

प्रश्न 156.
कनुप्रिया’ किस युग से सम्बन्धित रचना है ?
(क) द्विवेदी युग
(ख) शुक्ल युग
(ग) छायावादी युग
(घ) छायावादोत्तर युग
उत्तर:
(घ) छायावादोत्तर युग

प्रश्न 157.
प्रयोगवादी काव्यधारा के जनक (प्रवर्तक) हैं
(क) ‘अज्ञेय’
(ख) ‘दिनकर’
(ग) “मुक्तिबोध’
(घ) “धूमिल’
उत्तर:
(क) ‘अज्ञेय’

प्रश्न 158.
निम्नलिखित में कौन प्रगतिवादी कवि नहीं है ?
(क) प्रभाकर माचवे
(ख) मुक्तिबोध
(ग) शिवमंगल सिंह ‘सुमन’
(घ) अज्ञेय
उत्तर:
(घ) अज्ञेय

प्रश्न 159.
प्रयोगवाद काव्य के क्षेत्र में
(क) चिरकाल तक रहा
(ख) शीघ्र ही समाप्ति की ओर चला गया
(ग) बहुत प्रसिद्ध हुआ
(घ) अधिक सफल नहीं हुआ
उत्तर:
(घ) अधिक सफल नहीं हुआ

प्रश्न 160.
घोर वैयक्तिकता, अति यथार्थवाद, अति बौद्धिकता तथा सभी पुरानी मान्यताओं के विरुद्ध पूर्ण विद्रोह किस काव्यधारा की विशेषताएँ हैं ?
(क) छायावादी काव्यधारा
(ख) प्रगतिवादी काव्यधारा
(ग) प्रयोगवादी काव्यधारा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) प्रयोगवादी काव्यधारा

प्रश्न 161.
‘प्रयोग सभी कालों के कवियों ने किया है।” …………………. किसी एक काल में किसी विशेष दिशा में प्रयोग करने की प्रवृत्ति स्वाभाविक ही है।” यह वक्तव्य निम्नलिखित रचनाकारों में किसका है?
(क) निराला
(ख) अज्ञेय
(ग) प्रसाद
(घ) महादेवी वर्मा
उत्तर:
(ख) अज्ञेय

प्रश्न 162.
निम्नलिखित में से प्रयोगवादी कवि कौन है ?
(क) भूषण
(ख) सुमित्रानन्दन पन्त
(ग) बिहारी
(घ) अज्ञेय
उत्तर:
(घ) अज्ञेय

प्रश्न 163.
‘अज्ञेय’ ने ‘तार सप्तक’ को प्रकाशन कियाया ‘तार सप्तक’ का प्रकाशन वर्ष है
(क) सन् 1947 में
(ख) सन् 1943 में
(ग) सन् 1950 में
(घ) सन् 1931 में
उत्तर:
(ख) सन् 1943 में

प्रश्न 164.
तार सप्तक’ के सम्पादक हैं
(क) विद्यानिवास मिश्र
(ख) मुक्तिबोध
(ग) अज्ञेय
(घ) हजारीप्रसाद द्विवेदी
उत्तर:
(ग) अज्ञेय

प्रश्न 165.
तार सप्तक से सम्बन्धित हैं
(क) रामविलास शर्मा
(ख) नरेन्द्र शर्मा
(ग) भवानी प्रसाद मिश्र
(घ) धर्मवीर भारती
उत्तर:
(क) रामविलास शर्मा

प्रश्न 166.
‘प्रगतिशील लेखक संघ’ की स्थापना कब हुई ?
(क) सन् 1943 में
(ख) सन् 1954 में
(ग) सन् 1938 में
(घ) सन् 1936 में
उत्तर:
(घ) सन् 1936 में

प्रश्न 167.
निम्नलिखित में कौन प्रेमाश्रयी शाखा को कवि नहीं है?
(क) जायसी
(ख) बिहारीलाल
(ग) कुतुबन
(घ) मंझन
उत्तर:
(ख) बिहारीलाल

प्रश्न 168.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भक्तिकाल से सम्बन्धित है ?
(क) सामाजिक दृष्टि से यह काल घोर अध:पतन का काल था।
(ख) सिद्धों की वाममार्गी योग साधना की प्रतिक्रिया से नायपंथियों की हठयोग साधना आरम्भ हुई
(ग) जीवन का समन्वयवादी एवं मर्यादावादी दृष्टिकोण ही तुलसी की सबसे बड़ी देन है।
उत्तर:
(ग) जीवन का समन्वयवादी एवं मर्यादावादी दृष्टिकोण ही तुलसी की सबसे बड़ी देन है।

प्रश्न 169.
विनय-पत्रिका किस भाषा की कृति है ?
(क) अवधी
(ख) ब्रजभाषा
(ग) खड़ी बोली हिन्दी
(घ) भोजपुरी
उत्तर:
(ख) ब्रजभाषा

प्रश्न 170.
कृष्णकाव्य-धारा के प्रतिनिधि कवि हैं
(क) मीरा
(ख) रसखान
(ग) परमानन्ददास’
(घ) सूरदास
उत्तर:
(घ) सूरदास

प्रश्न 171.
कृष्णकाव्य-धारा के कवि नहीं हैं
(क) नन्ददास
(ख) चतुर्भुजदास,
(ग) सूरदास
(घ) लालदास
उत्तर:
(घ) लालदास

प्रश्न 172.
निम्नलिखित में से कौन-सा कवि ‘कृष्णभक्ति धारा’ से सम्बन्धित नहीं है ?
(क) सूरदास
(ख) नाभादास
(ग) कृष्णदास
(घ) नन्ददास
उत्तर:
(ख) नाभादास

प्रश्न 173.
निम्नलिखित में से कौन-सी रचना वीरगाथात्मक नहीं है ?
(क) परमाल रासो
(ख) विद्यापति
(ग) पृथ्वीराज रासो’
(घ) बीसलदेव रासो
उत्तर:
(ख) विद्यापति

प्रश्न 174.
निम्नलिखित में से कौन-सा भक्तिकाल का काव्य है ?
(क) श्रीरामचरितमानस
(ख) साकेत
(ग) कामायनी
(घ) बीसलदेव रासो
उत्तर:
(क) श्रीरामचरितमानस

प्रश्न 175.
निम्नलिखित कवियों में बल्लभाचार्य के शिष्य कौन हैं ?
(क) रघुराज सिंह
(ख) बिहारीलाल
(ग) भूषण
(घ) कृष्णदास
उत्तर:
(घ) कृष्णदास

प्रश्न 176.
निम्नलिखित में से भक्तिकाल का महाकाव्य है
(क) साकेत
(ख) कामायनी
(ग) श्रीरामचरितमानस
(घ) पृथ्वीराज रासो
उत्तर:
(ग) श्रीरामचरितमानस

प्रश्न 177.
निम्नलिखित में से रीतिकाल का काव्य है
(क) पृथ्वीराज रासो
(ख) रामचन्द्रिका
(ग) कामायनी
(घ) विनय पत्रिका
उत्तर:
(ख) रामचन्द्रिका

प्रश्न 178.
निम्नलिखित में कौन-सा कवि ‘रीतिमुक्त’ काव्यधारा का है ?
(क) चिन्तामणि
(ख) केशव
(ग) ठाकुर
(घ) देव
उत्तर:
(ग) ठाकुर

प्रश्न 179.
मैथिलीशरण आधुनिक काल के किस युग से सम्बन्धित हैं?
(क) शुक्लयुग
(ख) द्विवेदी युग
(ग) छायावाद युग
(घ) छायावादोत्तर युग
उत्तर:
(ख) द्विवेदी युग

प्रश्न 180.
निम्नलिखित में कौन-सी महादेवी वर्मा की रचना है ?
(क) धूप के धान
(ख) चाँद का मुँह टेढ़ा
(ग) सान्ध्यगीत
(घ) पल्लव
उत्तर:
(ग) सान्ध्यगीत

प्रश्न 181.
शोषण का विरोध एवं शोषकों के प्रति घृणा किस काव्यधारा की प्रमुख विशेषताएँ मानी गयी हैं ?
(क) छायावाद
(ख) प्रगतिवाद
(ग) प्रयोगवाद
(घ) नयी कविता
उत्तर:
(ख) प्रगतिवाद

प्रश्न 182.
नयी कविता के कवि हैं
(क) नरेन्द्र शर्मा
(ख) अज्ञेय
(ग) रामधारी सिंह दिनकर
(घ) सुमित्रानन्दन पन्त
उत्तर:
(क) नरेन्द्र शर्मा

प्रश्न 183.
ज्ञानाश्रयी काव्यधारा के कवि नहीं हैं
(क) कबीरदास
(ख) मलूकदास
(ग) नन्ददास
(घ) रैदास
उत्तर:
(ग) नन्ददास

प्रश्न 184.
अमीर खुसरो कवि हैं
(क) आदिकाल के
(ख) भक्तिकाल के
(ग) रीतिकाल के
(घ) आधुनिककाल के
उत्तर:
(क) आदिकाल के

प्रश्न 185.
‘रीतिकाल’ को ‘ श्रृंगारकाल’ नाम दिया हैया रामचन्द्र शुक्ल ने हिन्दी साहित्य के जिस काल को ‘रीतिकाल’ कहा है, उसे ‘ श्रृंगार काल’ नाम दिया है
(क) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने
(ख) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी ने
(ग) आचार्य विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने
(घ) आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी ने
उत्तर:
(ग) आचार्य विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने

प्रश्न 186.
रीतिकालीन कवि हैं
(क) मीराबाई
(ख) रसखान
(ग) द्विजदेव
(घ) विद्यापति
उत्तर:
(ग) द्विजदेव

प्रश्न 187.
‘हिन्दी साहित्य के हजार वर्षों में कबीर जैसा व्यक्तित्व लेकर कोई लेखक उत्पन्न नहीं हुआ।”यह कथन है
(क) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का
(ख) आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी का
(ग) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी का
(घ) आचार्य श्यामसुन्दर दास का
उत्तर:
(ग) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी का

प्रश्न 188.
रामचन्द्र शुक्ल ने जिस काले को ‘वीरगाथाकाल’ कहा है, उसे आदिकाल कहा है
(क) राहुल सांकृत्यायन ने
(ख) हजारीप्रसाद द्विवेदी ने
(ग) डॉ० रामकुमार वर्मा ने
(घ) डॉ० धीरेन्द्र वर्मा ने
उत्तर:
(ख) हजारीप्रसाद द्विवेदी ने

प्रश्न 189.
‘दूसरा सप्तक’ के कवि हैं
(क) रामविलास शर्मा
(ख) गिरिजा कुमार माथुर
(ग) केदारनाथ सिंह
(घ) भवानी प्रसाद मिश्र
उत्तर:
(घ) भवानी प्रसाद मिश्र

प्रश्न 190.
खड़ी बोली’ का प्रथम महाकाव्य है।
(क) वैदेही वनवास
(ख) प्रिय प्रवास
(ग) साकेत
(घ) कामायनी
उत्तर:
(ख) प्रिय प्रवास

प्रश्न 191.
‘रामभक्ति शाखा के कवि नहीं हैं—
(क) तुलसीदास
(ख) अग्रदास
(ग) चतुर्भुजदास
(घ) नाभादास
उत्तर:
(ग) चतुर्भुजदास

प्रश्न 192.
‘भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार नहीं मिला है|
(क) सुमित्रानन्दन पन्त को
(ख) मैथिलीशरण गुप्त को
(ग) रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को
(घ) महादेवी वर्मा को
उत्तर:
(ख) मैथिलीशरण गुप्त को

प्रश्न 193.
‘बसुआ गोविन्दपुर’ में जन्म हुआ था
(क) रत्नाकर का
(ख) सूरदास का
(ग) रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का
(घ) बिहारी का
उत्तर:
(घ) बिहारी का

प्रश्न 194.
‘सूकर खेत’ स्थान सम्बन्धित है
(क) कबीरदास से
(ख) सूरदास से
(ग) तुलसीदास से
(घ) केशवदास से
उत्तर:
(ग) तुलसीदास से

प्रश्न 195.
‘आदिकाल’ का नाम ‘अपभ्रंश काल’ दिया है
(क) मिश्रबन्धु ने
(ख) राहुल सांकृत्यायन ने
(ग) महावीरप्रसाद द्विवेदी ने
(घ) चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ ने

प्रश्न 196.
भवानीप्रसाद मिश्र कवि-रूप में संगृहीत हैं
(क) तारसप्तक में
(ख) दूसरा सप्तक में
(ग) तीसरा सप्तक में
(घ) चौथा सप्तक में
उत्तर:
(ख) दूसरा सप्तक में

प्रश्न 197.
हिन्दी साहित्य के ‘आदिकाल’ के लिए ‘बीज-वपन काल’ नाम दिया है
(क) रामचन्द्र शुक्ल ने
(ख) डॉ० रामकुमार वर्मा ने
(ग) आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी ने
(घ) डॉ० मोहन अवस्थी ने
उत्तर:
(ग) आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी ने

प्रश्न 198.
तारसप्तक के सम्पादक हैं
(क) ‘अज्ञेय’
(ख) गिरिजाकुमार माथुर
(ग) धर्मवीर भारती
(घ) मुक्तिबोध
उत्तर:
(क) ‘अज्ञेय’

We hope the UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi काव्य-साहित्य विकास बहुविकल्पीय प्रश्न : एक help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 Samanya Hindi काव्य-साहित्य विकास बहुविकल्पीय प्रश्न : एक, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top