UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi संस्कृत दिग्दर्शिका Chapter 1 वन्दना

UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi संस्कृत दिग्दर्शिका Chapter 1 वन्दना are part of UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi संस्कृत दिग्दर्शिका Chapter 1 वन्दना.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 11
Subject Sahityik Hindi
Chapter Chapter 1
Chapter Name वन्दना
Category UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi संस्कृत दिग्दर्शिका Chapter 1 वन्दना

Class 11 Sanskrit Chapter 1 Vandana श्लोकों का ससन्दर्भ अनुवाद

Class 11 Hindi Sanskrit Chapter 1 (1) विश्वानि ……………………. आसुव।

[ विश्वानि = सम्पूर्ण देव सवितर् = हे सूर्यदेव! दुरितानि = पापों को परासुव= दूर करो, नष्ट करो। यद् (यत्) = जो कुछ। भद्रं = कल्याणकारी (हो)। तन्नः (तत् + नः) = वह हमें। आसुव = प्रदान करो।]

सन्दर्भ – प्रस्तुत वैदिक मन्त्र हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘संस्कृत दिग्दर्शिका’ के ‘वन्दना’ नामक पाठ से अवतरित
अनुवाद – हे सूर्यदेव! हमारे समस्त पापों को नष्ट करो (और) जो कल्याणकारी हो, वह हमें प्रदान करो।

Sanskrit Class 11 Chapter 1 In Hindi (2) ईशावास्यमिदं …………………. धनम्

[ ईशा = ईश्वर से। वास्यम् = व्याप्त है। इदम् – यह। यत् किञ्च= जो कुछ भी। जगत्यां = अखिल ब्रह्माण्ड में। जगत्-जड़-चेतनरूप जगत्। त्यक्तेन = त्यागपूर्वक। भुञ्जीथाः = (इसे) भोगते रहो। मा गृधः = (इसमें) आसक्त मत होओ (मा = मत, नहीं)। कस्य स्विद् – किसका हैं ? (अर्थात किसी का नहीं)।]

सन्दर्भ – पूर्ववत्।।
अनुवाद – इस अखिल ब्रह्माण्ड में (स्थित) जो यह चराचर जगत् है, वह सब ईश्वर से व्याप्त है, (इसलिए) उस ईश्वर को साथ रखते हुए (उसका सदा-सर्वदा स्मरण करते हुए) त्यागपूर्वक (इसे) भोगो, (इसमें) आसक्त मत होओ, (क्योंकि) धन (भोग्य पदार्थ) किसका है (अर्थात् किसी का भी नहीं है) ? [ अथवा, किसी के भी (कस्य स्वित्) धन पर (धनम्) ललचाओ मत—किसी के धन को मत ग्रहण करो (मा गृधः)।]
विशेष – आशय यह है कि सांसारिक पदार्थ नाशवान् हैं, इसलिए उनमें आसक्त न होकर ईश्वर का सदा स्मरण करते हुए त्यागपूर्वक उनका भोग करो।

UP Board Class 11 Sanskrit Solution (3) सह नाववतु ………………………… विद्विषावहै।

[ सह = साथ-साथ। नाववतु (नौ + अवतु) = ईश्वर हम दोनों (गुरु-शिष्य) की रक्षा करें। भुनक्तु – पालन करें। वीर्यम = शक्ति को करवावहै – (हम दोनो) प्राप्त करें। तेजस्वि- तेजोमयी। नौ – हम दोनों की। अधीतम-पढ़ी हुई विद्या! अस्त-हो। मा विद्विषावहे = हम दोनों परस्पर द्वेष न करें।]

सन्दर्भ – हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘संस्कृत दिग्दर्शिका के ‘वन्दना’ नामक पाठ से अवतरित कठोपनिषद् (शान्तिपाठ) के इस मन्त्र में, ईश्वर से गुरु-शिष्य के कल्याणार्थ प्रार्थना की गयी है।
अनुवाद – हे ईश्वर! आप हम दोनों (गुरु-शिष्य) की साथ-साथ रक्षा करें, साथ-साथ पालन करें, हम दोनों साथ-साथ बल प्राप्त करें, हम दोनों की अध्ययन की हुई विद्या तेजोयुक्त हो (हम कहीं किसी से विद्या में परास्त न हों), हम दोनों परस्पर (कभी) द्वेष न करें।

Class 11 Sanskrit Chapter 1 (4) उत्तिष्ठत ……………………………… वरान्निबोधत।

[ उत्तिष्ठत = उठो। प्राप्य = प्राप्त करो। वरान् = श्रेष्ठ मनुष्यों को। निबोधत = ज्ञान प्राप्त करो। ]

सन्दर्भ – कठोपनिषद् (1/3/14) की यह पंक्ति हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘संस्कृत दिग्दर्शिका’ के ‘वन्दना नामक पाठ से अवतरित है।
अनुवाद – (हे मनुष्यो!) उठो (उद्यम करो), जागो (सावधान रहो), श्रेष्ठ मनुष्यों के समीप जाकर उनसे ज्ञान प्राप्त करो ( श्रेष्ठ अनुभवी विद्वानों के पास जाकर उनसे ज्ञान अर्जित करो)।

Sanskrit Digdarshika Class 11 Chapter 1 (5) यतो यतः …………………………… पशुभ्यः ।

[यतो यतः = जहाँ-जहाँ से। समीहसे= चाहते हो। ततः = वहाँ से। नः = हमें। शन्नः (शं+नः) = हमारा (नः) कल्याण (शं)| प्रजाभ्यः = प्रजाओं (सन्तान) का। पशुभ्यः = पशुओं से (भय के योग में पञ्चमी विभक्ति होती है)।]

सन्दर्भ – हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘संस्कृत दिग्दर्शिका’ के ‘वन्दना’ नामक पाठ से अवतरित यजुर्वेद (36/22) के इस मन्त्र में भगवान् से रक्षा करने की प्रार्थना की गयी है।
अनुवाद – हे प्रभो! तुम जहाँ-जहाँ से उचित समझो (अर्थात् जहाँ-जहाँ से हम पर संकट आने वाला हो) वहाँ से हमें निर्भय करो (अर्थात् हमारी रक्षा करो), हमारी सन्तान का कल्याण करो और हमें पशुओं से निर्भय करो।

We hope the UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi संस्कृत दिग्दर्शिका Chapter 1 वन्दना help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi संस्कृत दिग्दर्शिका Chapter 1 वन्दना, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

 

error: Content is protected !!
Scroll to Top